{"_id":"61e1bd08cddd33068f3da6ef","slug":"alert-for-covid-in-nainital-nainital-news-hld450966077","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ऐसे तो घर घर तक पहुंच जाएगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ऐसे तो घर घर तक पहुंच जाएगा कोरोना
विज्ञापन
नैनीताल में बिना मास्क के चहल कदमी करते सैलानी।
- फोटो : NAINITAL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। नैनीताल में हफ्ते भर में दो सौ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। औसतन 20 से 25 लोग प्रतिदिन संक्रमित निकल रहे हैं। इसके बाद भी लोग बिना मास्क के लोग घूम रहे हैं। कहीं-कहीं लोगों की यह लापरवाही कोरोना को घर-घर न पहुंचा दे।
बता दें कि पिछले वर्ष दिसंबर में शेरवुड कालेज क्षेत्र के कंटेंमेंट जोन बनने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया था। जिला और पुलिस प्रशासन की ढील के कारण बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना दो सौ से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
170 से ज्यादा लोग हैं होम क्वारंटीन
नैनीताल। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में नैनीताल शहर में 170 से अधिक लोगों को संक्रमण के चलते होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि सूखाताल स्थित पर्यटक आवास गृह में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में एक भी मरीज नहीं है।
विज्ञापन
दूसरी ओर बीडी पांडे अस्पताल प्रबंधन ने बिना मास्क के अस्पताल में प्रवेश वर्जित कर दिया है। किसी भी मरीज या तीमारदार को बिना मास्क अस्पताल गेट से अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बीडी पांडे अस्पताल में पहुंच रहे मरीजों की ही नहीं बल्कि उनके साथ आ रहे तीमारदार की भी कोरोना जांच की जा रही है। बिना कोरोना जांच के किसी भी तीमारदार को अस्पताल के वार्डों में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
महामारी अधिनियम में 70 लोगों पर कार्रवाई
नैनीताल। बिना मास्क लगाए घूमने और सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस रोजाना 60 से 70 लोगों का चालान कर रही है। कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मल्लीताल में 59 और एसआई त्रिवेणी प्रसाद जोशी ने बताया कि तल्लीताल में 11 लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
- कोरोना के मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। लोगों को बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों पर नहीं निकलना चाहिए। साथ ही लोग भीड़भाड़ से दूरी बनाकर रखें। बुखार या कोरोना के अन्य लक्षण नजर आने पर डॉक्टरों की सलाह जरूर लें। डॉ. केएस धामी, पीएमएस, बीडी पांडे अस्पताल नैनीताल।
- नैनीताल में कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। बिना मास्क घूमने पर कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि वह कोविड नियमों का पालन करें। प्रतीक जैन, एसडीएम, नैनीताल