{"_id":"5d38b8c58ebc3e6cf035da8c","slug":"air-tires-of-private-buses-parked-in-depot-ramnagar-news-hld3502242136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो में खड़ी निजी बसों के टायरों की हवा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो में खड़ी निजी बसों के टायरों की हवा निकाली
विज्ञापन
रामनगर डिपो में एआरएम का घेराव करते निजी बस मालिक। अमर उजाला
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज डिपो में खड़ी हो रही निजी बसों को लेकर रोडवेज प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया और डिपो में खड़ी निजी बसों की हवा निकाल दी। रोडवेज प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षुब्ध होकर बस मालिकों ने एआरएम का घेराव किया और दो दिन का समय मांगा कि वह प्रशासन से मिलकर कहीं और जगह तलाशेंगे।
रामनगर डिपो में अवैध रूप से खड़ी हो रही निजी बसों एवं पार्किंग को लेकर बुधवार को डिपो प्रशासन ने पहले तो निजी बस चालकों से बसें हटाने को कहा। कुछ बस चालकों ने अपनी बसें तो हटा ली, लेकिन कुछ के चालक वहां पर नहीं मिले। ऐसे में इन निजी बसों के टायरों की हवा निकाल दी गई। इसके बाद डिपो प्रशासन ने डिपो के अंदर फलों का ठेला लगाने वालों को बाहर किया।
उधर, टायरों की हवा निकालने से गुस्साए बस मालिकों ने सभासद भुवन शर्मा के नेतृत्व में एआरएम मोहन राम आर्या का घेराव किया। बस मालिकों ने डिपो प्रशासन से कहा कि जब तक प्रशासन उनके लिए दूसरे स्थान की व्यवस्था नहीं करता, तब तक उनकी बसों को यहीं पर खड़ा करने दिया जाए। बस मालिकों ने दो दिन का समय मांगा, जिस पर एआरएम ने दो दिन का समय दिया और कहा कि यदि दो दिन के बाद बसें नहीं हटाई गई तो वह फिर कार्रवाई करेंगे। इस दौरान स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या और फोरमैन मोहम्मद यामीन भी मौजूद थे।