{"_id":"61ad13fa76fec95c28687c0a","slug":"after-the-disaster-devotees-visited-maa-garjiya-ramnagar-news-hld4467277171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के बाद श्रद्धालुओं ने किए मां गर्जिया के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के बाद श्रद्धालुओं ने किए मां गर्जिया के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। 17 और 18 अक्तूबर को कोसी नदी में आई बाढ़ की वजह से गर्जिया मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ था। बीस दिन पूर्व मंदिर परिसर तक श्रद्धालु जा रहे थे लेकिन मंदिर में जाने पर पाबंदी थी। रविवार को विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ गर्जिया माता के दर्शन किए।
विधायक प्रतिनिधि जोशी ने बताया कि अक्तूबर में आई बाढ़ से मंदिर की सीढ़ियां तक क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं, जिसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब स्थिति सामान्य हो गई और निर्माण कार्य पूरा होने पर फिर से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय ने बताया कि काफी संख्या में भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर समिति के सदस्य गोविंद बधानी ने बताया कि मंदिर में अब पहले की तरह श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।