फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Affected people are not getting proper compensation: Dhyani

प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा : ध्यानी

Thu, 18 Sep 2025 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 18 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Affected people are not getting proper compensation: Dhyani
नैनीताल। राज्यवासी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। खेत-खलिहान भूस्खलन से प्रभावित हैं। अधिकारी प्रभावितों को नियमों का हवाला देकर प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं दे रहे जिससे आमजन का जीवनयापन कठिन हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की खुर्पाताल में हुई बैठक में राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने यह बात कही। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने कहा नैनीताल जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। योजनाएं पहाड़ की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं बन रही हैं। डॉ. सुरेश डालाकोटी ने कहा कि पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य की समस्याओं से गांव लगातार खाली होते जा रहे हैं लेकिन किसी की जवाबदेही तय नहीं हो रही है। सभा में निर्णय लिया गया कि आंदोलनकारी शीघ्र सरकार से मिलकर इन समस्याओं का समाधान मांगेंगे। समाधान न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, प्रधान हंसी नेगी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भुवन जोशी, कमलेश पांडे, हुकम सिंह कुंवर, पानसिंह सिजवाली, मनमोहन कनवाल, डॉ. मनोज बिष्ट, दीवान सिंह, मुकेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed