फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Advocate Umesh Nainwal shot dead in haldwani

Haldwani: रात 11 बजे...बेटा पशुराम बनकर कर रहा था मंचन, तभी पिता पर चला दी गोली; ऐसे आरोपी ने उठाया फायदा

Tue, 08 Oct 2024 10:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 08 Oct 2024 10:10 AM IST
सार

अधिवक्ता उमेश का बेटा आदित्य 12वीं का छात्र है। उनके दो बेटा और एक बेटी है। उमेश पर जब गोली चलाई गई तो आदित्य मंचन कर ही रहा था। दिनेश की योजना सिर्फ चचेरे भाई को गोली मारने तक पहले से तैयार नहीं थी, बल्कि भागने तक उसका पूरा प्लान तय था।

विज्ञापन
Advocate Umesh Nainwal shot dead in haldwani
शहर के निजी अस्पताल में अधिवक्ता की मौत के बाद जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

बेटा आदित्य जब मंच पर परशुराम का मंचन कर रहा था, तभी पिता उमेश पर उनके तहेरे भाई दिनेश ने गोली चलाकर हत्या कर दी। दिनेश को पता था कि सोमवार को रामलीला के मंचन में उमेश बेटे के साथ आएंगे, इसलिए वह पूरे इंतजाम से पहुंचा था।

अधिवक्ता उमेश का बेटा आदित्य 12वीं का छात्र है। उनके दो बेटा और एक बेटी है। उमेश पर जब गोली चलाई गई तो आदित्य मंचन कर ही रहा था। दिनेश की योजना सिर्फ चचेरे भाई को गोली मारने तक पहले से तैयार नहीं थी, बल्कि भागने तक उसका पूरा प्लान तय था। इसलिए वह इतनी भीड़ के बीच से भी आसानी से भाग गया। लोगों ने उसे गोली मारकर भागते हुए देखा, मगर रोकने या पकड़ने की किसी की हिम्मत नहीं हुई।

विज्ञापन

24 बीघा जमीन को लेकर डेढ़ से साल से चल रहा विवाद
पूरनपुर नैनवाल में उमेश और दिनेश नैनवाल की काफी जमीन है। पुलिस के अनुसार करीब डेढ़ साल से दोनों भाइयों के बीच 24 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर विवाद चल रहा है, उसकी बाजारी कीमत इस समय कई करोड़ रुपये है। उमेश को एसडीएम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हुए काफी समय हो गया था। जमीन के विवाद को लेकर एसडीएम कोर्ट में ही उनका केस चल रहा है। उमेश का एक छोटा भाई है, जिसकी कमलुवागांजा क्षेत्र में गिफ्ट शॉप है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: रामलीला देखने पहुंचे अधिवक्ता को भाई ने गोली से उड़ाया...मौत, आरोपी फरार; जमीन विवाद वजह

मुखानी थाने में पांच महीने पहले तहरीर देकर जताया था जान का खतरा
उमेश ने मुखानी थाने में करीब पांच महीने पहले पुलिस को तहरीर दी थी। उसमें उमेश ने कहा था कि उन्हें जान का खतरा है। कोई उनकी हत्या करा सकता है। लेकिन पुलिस ने इसे हल्के में लिया। परिजनों ने बताया कि पुलिस उस दिन इसे हल्के में नहीं लेती तो उमेश की हत्या नहीं होती। आरोप लगाया कि संदेह जताए जाने के बावजूद पुलिस ने उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी।

आरोपी पब्लिक स्कूल का मालिक भी
आरोपी दिनेश का कमलुवागांजा में एक पब्लिक स्कूल बताया जा रहा है। यह स्कूल 12 वीं तक का है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी के पास लाइसेंसी हथियार है या नहीं।

गोली चलने के बाद रामलीला का मंचन कराया बंद
गोली चलने के बाद रामलीला मंच के आसपास अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में पूरा ग्राउंड खाली हो गया। उधर आयोजकों ने रामलीला मंचन रोक दिया। क्षेत्र में पुलिसकर्मी भी तैनात कर दिए हैं। मंगलवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौका मुआयना करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed