फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Adoption of new technology and new media perspective : Dhami

मीडिया नई तकनीक और नया नजरिया अपनाए : धामी

Sun, 04 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल Updated Sun, 04 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Adoption of new technology and new media perspective : Dhami
गोष्ठी को संबोधित करते कुलपति प्रो. एचएस धामी व मंचासीन अशोक ओझा , गोविंद सिंह व अन्य - फोटो : अमर उजाला

डीएसबी परिसर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अमेरिका से आए पत्रकार अशोक ओझा ने ‘विदेशों में हिंदी का विकास एवं हिंदी के माध्यम से विदेशों में रोजगार के अवसर’ पर व्याख्यान दिया।

विज्ञापन


अमेरिका की युवा हिंदी संस्था के अध्यक्ष और स्टारराक हिंदी कार्यक्रम के निदेशक अशोक ओझा ने कहा कि अमेरिका का हिंदी के प्रति नजरिया गत वर्षों में बदला है और अब वहां इसे बहुत सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसमें रोजगार की काफी संभावनाएं भी हैं। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एचएस धामी ने मीडिया से नई तकनीक और नया नजरिया अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर समाचार पत्र वह है, जो जन भावनाओं का सच्चा प्रतिनिधि हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में यूओयू के प्रो. गोविंद सिंह ने 19वीं सदी की शुरुआत से हिंदी को लेकर की गई राजनीति और इसके देश के प्रति दुष्परिणामों की चर्चा की। परिसर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने विदेशों में कार्यरत भारतीयों से देश के विकास में योगदान की अपेक्षा जताई।

उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे औैर वहां से लौटने वाले लोग देश के विकास में योगदान न दें तो उनका विदेश जाना बेकार है। प्रो. बीएस बिष्ट ने अपनी बोलियों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में न केवल हिंदी बल्कि गढ़वाली कुमाऊंनी और अन्य बोलियों को भी विकसित करना जरूरी है।

पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने रोजाना के कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सरकार ने स्वीकारा है कि समय पर हिंदी को महत्व मिलता तो आतंकी वार्तालाप डिकोड होने से 9/11 की घटना न होती।

कार्यक्रम में प्रो. नीरजा टंडन, प्रो. अजय अरोरा, प्रो. चित्रा पांडे, प्रो. मानवेंद्र पाठक, प्रो. ललित तिवारी, पूनम बिष्ट, सुचेतन शाह, शशि पांडे सहित विद्यार्थी उपस्थित थे। आयोजन में चंदन राम, अंचल पंत, मोहित साह, विजय सिरारी, नवीन भट्ट, नृपेन सरकार, पंकज जीना, हितेश कपिल, विनय जोशी, हिमांशु ओली, सरिता भट्ट, पीयूष खंडूजा, अरुणजीत, नितिन आर्या का योगदान रहा।

देवभूमि के कण-कण में देवत्व का विमोचन
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता विभाग के शोध छात्र नवीन जोशी द्वारा लिखित पुस्तक देवभूमि के कण-कण में देवत्व का विमोचन कुलपति प्रो. एचएस धामी, अशोक ओझा, प्रो. एसपीएस मेहता, प्रो. बीएस बिष्ट, प्रो. गोविंद सिंह आदि ने किया।


धामी ने जोशी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां समाज की वास्तविक सेवा करने वालों को भी देवता का दर्जा प्राप्त है। लेखक जोशी ने पुस्तक की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें क्षेत्र के इतिहास, परंपराओं, धार्मिक व सामान्य पर्यटन आदि की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed