फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Admission process of MBPG College will be held in Women's College

Nainital News: महिला महाविद्यालय में होगी एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Admission process of MBPG College will be held in Women's College
हल्द्वानी। प्रदेश के महाविद्यालयों में एक जून से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय से मिले निर्देशों के अनुसार एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया एक जून से पांच जून तक इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय में होगी। छह जून से एमबीपीजी कॉलेज में ही प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एमबीपीजी कॉलेज का अधिग्रहण किया है। चार जून को मतगणना की तैयारियों के लिए शुक्रवार को प्रशासन ने कॉलेज को सील बंद कर दिया है। छह जून से महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया के लिए फिर से खुल जाएगा। एक से पांच जून तक एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया महिला कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। एक जून को महाविद्यालय की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों अपलोड कर दी जाएंगी। मेरिट सूची में चयनित छात्र अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ महिला महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन




एमबीपीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए 3666 पंजीकरण

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 3666 आवेदकों ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण किया है। बीए प्रथम सेमेस्टर की 1360 सीटों के लिए 1969, बीएससी की 1120 सीटों के लिए 882, बीकॉम की 640 सीटों के लिए 710 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है। इसी तरह बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की 60 सीटों के लिए 89, डिप्लोमा इन इंटीरियर एंड एक्टीरियर के लिए 13 और डिप्लोमा इन ट्यूरिज्म के लिए चार आवेदकों ने पंजीकरण कराया है। महिला महाविद्यालय में 1087 सीटों के सापेक्ष 722 छात्राओं ने आवेदन किए हैं। बीए में 327, बीकॉम में 74, बीकॉम ऑनर्स में 88, बीएससी जेडबीसी में 154 और पीसीएम में 79 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एमबीपीजी कॉलेज को मतगणना के कारण सील बंद किया है। एक से पांच जून तक एमबीपीजी कॉलेज की प्रवेश प्रक्रिया महिला महाविद्यालय में संपन्न होगी। छह जून से अपने ही महाविद्यालय में सभी कार्य पूर्ववत चलेंगे।

प्रो. एनएस बनकोटी, प्राचार्य, एमबीपीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed