फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration's JCB runs on encroachment

Nainital News: अतिक्रमण पर चली प्रशासन की जेसीबी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Administration's JCB runs on encroachment
नैनीताल। भवाली रोड पर भूमियाधार में लोगों के दोबारा अतिक्रमण करने पर प्रशासन, पुलिस और लोनिवि की टीम ने जेसीबी चला दी। इस दौरान दुकानदारों और टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। लोगों के विरोध के बीच टीम ने अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त कर लिया।नैनीताल विधायक सरिता आर्य का गृह क्षेत्र भूमियाधार सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण चर्चाओं में बना हुआ है। बीते शुक्रवार को जिला प्रशासन व पुलिस अतिक्रमण हटाने पहुंची तो लोगों ने जमकर विरोध किया था। एसडीएम ने सख्ती कर दुकानों को हटवा दिया था। अभियान के दो दिन बाद फिर सड़क किनारे दुकानें सज गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम नवाजिश खलिक पुलिस व लोनिवि टीम के साथ मंगलवार को दोबारा मौके पर पहुंचे जहां कई दुकानें लगी हुईं मिलीं। टीम को देख दुकान संचालकों में खलबली मच गई। एसडीएम की चेतावनी के बाद कुछ लोग तो सामान लेकर भाग गए लेकिन कुछ लोगाें ने दुकान नहीं हटाईं। इस पर एसडीएम ने अस्थायी दुकानों को ध्वस्त कर सामान जब्त करने के निर्देश दिए। दुकानों पर जेसीबी चली तो दुकानदार विरोध करने लगे लेकिन टीम ने उनकी नहीं सुनी। एसडीएम ने बताया कि माैके से ठेले व सामान जब्त किया गया है। चेतावनी दी है कि यदि दोबारा सड़क किनारे दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया तो सामान जब्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed