फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration raided Transport Nagar, illegal liquor bottle recovered

प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट नगर में मारा छापा, अवैध शराब की बोतल बरामद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Administration raided Transport Nagar, illegal liquor bottle recovered
हल्द्वानी में टीपी नगर में होटल में छापा मारकर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बरामद की शराब के पव्वे
हल्द्वानी। प्रशासन की टीम ने सोमवार को ट्रांसपोर्ट नगर में छापा मारा। टीम ने एक ढाबे में बिक्री के लिए रखी शराब बरामद की। अधिकारियों ने बताया कि दुकानदार पर पहले भी अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। प्रशासन ने दुकान सील कर दी है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध शराब बेचने की लगातार शिकायत आ रही थी। इसके बाद कार्रवाई करने का फैसला किया गया। टीम ने छापा मारा तो वहां शराब के 46 पव्वे छुपा कर रखे थे जिन्हें टीम ने जब्त कर ली।
विज्ञापन

बताया कि मौके पर आबकारी टीम को बुलाकर शराब सौंप दी गई। साथ ही ढाबे में एक घरेलू रसोई गैस सिलिंडर भी मिला, जिसका व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। सिलिंडर को जब्त कर दुकान को सील करने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी अभिषेक तेजवानी फरार हो गया था जिसे बाद में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकान में चल रहा था ढाबा
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि जिस दुकान में शराब पकड़ी गई है, उसे नगर निगम से वाहनों के पार्ट्स बेचने (प्रयोजनार्थ) के लिए लिया गया है जबकि यहां पर दुकान का दूसरा उपयोग हो रहा था। अगर प्रयोजन के विपरीत कोई काम दुकान में होता है तो उसका पंजीकरण निरस्त करने की व्यवस्था है। इस बारे में जांच करते हुए दुकान निरस्त करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed