फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Administration alert after the uproar, police took out flag march

Nainital News: बवाल के बाद प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Administration alert after the uproar, police took out flag march
हल्द्वानी में देर रात दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के चलते गांधीनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च के
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में शुक्रवार रात हुए बवाल के बाद प्रशासन और पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही मुनादी भी कराई। इधर, पुलिस ने पथराव और हंगामा करने पर दो नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुक्रवार देर रात लाइन नंबर आठ में मामूली विवाद में दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए थे। जमकर मारपीट के बाद पथराव हुआ और कई वाहनों को तोड़ दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया। शनिवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में बनभूलपुरा पुलिस के साथ लालकुआं, काठगोदाम, कालाढूंगी थाना और कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन


उधर, इस मामले में दुकान मालिक इकबाल ने बनभूलपुरा पुलिस को गांधीनगर निवासी आयुष कुमार, रॉबिन व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आयुष को गिरफ्तार कर लिया जबकि रॉबिन फरार है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है और इलाके में फ्लैग मार्च भी किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 153ए, 295, 336, 427, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने ड्रोन से लिया छतों का जायजा
हल्द्वानी। पुलिस ने घर की छतों पर पत्थर या कोई ऐसी सामग्री की पड़ताल के लिए ड्रोन के जरिये वीडियोग्राफी कराई। करीब एक घंटा ड्रोन से घरों की छत की जांच की गई। पुलिस ने बताया कि छतों पर ऐसा कुछ नहीं मिला है।


10 बजे बाद दुकान खुली तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी। पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान मुनादी भी कराई। मुनादी के दौरान पुलिस ने कहा कि बनभूलपुरा क्षेत्र में रात 10 बजे बाद कोई प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा। प्रतिष्ठान खुला तो पुलिस कार्रवाई करेगी। साथ ही चेतावनी दी कि 10 बजे बाद सड़क पर अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।



पार्षदों ने किया विरोध
हल्द्वानी।
बनभूलपुरा पुलिस की ओर से की गई मुनादी का पार्षदों ने विरोध किया। पार्षदों का आरोप था कि रात की नमाज ही 9:30 बजे होती है। उसके बाद लोग खरीदारी करते हैं। ऐसे में रात को व्यापारी प्रतिष्ठान नहीं खोलेंगे तो उनकी रोजी-रोटी पर संकट आएगा। पार्षद मो. गुफरान ने कहा कि शहर में जब दुकानें, रेस्टोरेंट बंद हो जाते हैं तो लोग बनभूलपुरा में ही खाने आते हैं, लेकिन पुलिस के आगे पार्षदों की नहीं चली।

हल्द्वानी में देर रात दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के चलते गांधीनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च के

हल्द्वानी में देर रात दो समुदायों के बीच हुई मारपीट के चलते गांधीनगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed