फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Aditya of Haldwani selected for NCA camp

Nainital News: एनसीए कैंप के लिए हल्द्वानी के आदित्य का चयन

Mon, 01 Apr 2024 02:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 01 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Aditya of Haldwani selected for NCA camp
हल्द्वानी। बीसीसीआई के एनसीए कैंप के लिए हल्द्वानी के युवा बल्लेबाज आदित्य रावत का चयन हुआ है। कैंप में आदित्य को बीसीसीआई के विशेषज्ञ कोचों से प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई की जूनियर चयनकर्ता समिति ने उत्तराखंड के आदित्य रावत का चयन एनसीए अंडर-19 इलीट कैंप के लिए किया है। 2023-24 के घरेलू सत्र में आदित्य के प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन हुआ है। वीनू मांकड़ ट्रॉफी में आदित्य ने उत्तराखंड के लिए खेलते हुए 8 मैचों की 7 पारियों में 42.29 की औसत और 98.99 के स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए हैं। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पूर्व कोषाध्यक्ष दीपक मेहरा ने आदित्य को बधाई देते हुए बताया कि बीसीसीआई के नेशनल क्रिकेट एकेडमी का 26 अप्रैल से 22 मई तक अंडर-19 इलीट कैंप आयोजित होगा। यह कैंप बंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है। आदित्य के चयन पर जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, जिला समन्वयक किशन अनेरिया, सदस्य लीला कांडपाल, जगमोहन बगड़वाल ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन


जीएनजी, एसआरएस, हल्द्वानी कोल्ट्स जीते
हल्द्वानी। अंडर-19 जिला लीग में शनिवार को हल्द्वानी कोल्ट्स, जीएनजी और एसआरएस ने जीत दर्ज कर अंक जुटाए। एमएस मैदान गौलापार में हल्द्वानी कोल्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 422 रन बनाए। जबाब में वेंडी की टीम 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कॉर्बेट मैदान चकलुआ में एसआरएस ने पहले खेलते हुए 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 152 रन बनाए। जवाब में कुमाऊं की टीम 139 रन पर सिमट गई। जीएनजी मैदान में डीके स्पोर्ट्स ने पहले खेलते हुए 39 ओवर में 219 रन बनाए। जवाब में हृदयांश की 51 रन की पारी के दम पर जीएनजी ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed