फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Additional Director taught girl students in GGIC

अपर निदेशक ने जीजीआईसी में छात्राओं को पढ़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Additional Director taught girl students in GGIC
पंतनगर जीजीआईसी में विद्यार्थियों को पठन कराते अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। शासन के निर्देश पर शनिवार को कुमाऊं मंडल के अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने जीजीआईसी पंतनगर में छात्राओं को अध्यापन कराते हुए जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गुरु मंत्र दिए। उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किए।
विज्ञापन

एडी माध्यमिक शिक्षा व्यास ने कहा कि स्कूलों में छात्र छात्राओं के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शासन ने प्रत्येक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वह महीने में एक दिन स्कूल में रहकर बच्चों को पढ़ाएंगे। कहा कि इसकी शुरुआत उन्होंने पंतनगर से की और बच्चों को पूरे दिन किताबी ज्ञान के अलावा अन्य पहलुओं पर टिप्स दिए। कहा कि शासन के निर्देशों के तहत सभी विभागीय अधिकारी माह में एक दिन विद्यालयों में कक्षाएं लें और उसकी आख्या नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। एडी ने प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बैठक कर विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed