फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   action taken on atikraman

अतिक्रमण पर फिर चला प्रशासन का ‘बुलडोजर’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
action taken on atikraman
हल्द्वानी काठगोदाम कल्सिया पूल के निर्माण में लगी क्रेन। अमर उजाला
हल्द्वानी। प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सोमवार को वर्कशॉप लाइन से लेकर केमू चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान करीब 10 अतिक्रमण को तोड़े गए। अतिक्रमण तोड़ने के दौरान व्यापारियों की नगर निगम की टीम से तीखी बहस हुई लेकिन पुलिस और नगर निगम की टीम के सामने उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

प्रशासन और नगर निगम की टीम सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में करीब दो बजे तिकोनिया चौराहा पहुंची। टीम ने वर्कशॉप लाइन में सिंचाई नहर कवर कर उसमें बनाए गए फड़ों को तोड़ना शुरू किया। टीम ने फड़ स्वामियों को फड़ों से सामान हटाने के लिए 10 मिनट का समय दिया, इसके बाद फड़ों को तोड़ दिया। निगम की टीम ने डीएम कैंप कार्यालय के पीछे बनाई गए एक टीन के घर को भी तोड़ दिया। टीम चेतावनी देते हुए केमू चौराहे तक पहुंची। टीम ने कहा कि मंगलवार को 10 बजे तक सभी अपना अतिक्रमण स्वयं तोड़ लें अन्यथा नगर निगम सुबह अभियान के दौरान अतिक्रमण तोड़ेगा।
विज्ञापन

सायं चार बजे नगर निगम की टीम सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में टेड़ी पुलिया पहुंची। यहां सड़क किनारे बने एक रेस्टोरेंट को भी तोड़ दिया गया। अतिक्रमण तोड़ने के दौरान रेस्टोरेंट स्वामी की सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन से तीखी बहस भी हुई। रेस्टारेंट स्वामी का आरोप था कि उसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। उधर, सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने कहा कि इस मामले में कोई स्टे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती नहर के बगल में बनेगा वेंडिंग जोन
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि डीएम कैंप कार्यालय के ठीक पीछे नहर के बगल से जाने वाली सड़क पर नगर निगम वेंडिंग जोन बनाएगा। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन से कहा कि यहां पर वेंडिंग जोन का बोर्ड लगाएं।
कट रही थी फड़ की रसीद, बन गईं दुकानें
हल्द्वानी। वर्कशॉप लाइन प्रेम सिनेमा हाल से लेकर केमू चौराहे तक नगर निगम ने लोगों को फड़ लगाने की अनुमति दी हुई है लेकिन हाल यह है कि इन फड़ों के स्थान पर पक्की दुकानें बन गईं। सोमवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो यह देखकर दंग रह गई। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने कहा कि इन सभी दुकानदारों को नोटिस भेजे जाएंगे।
राजस्व विभाग की जमीन में बना दी दुकान
हल्द्वानी। शंकर स्वीट्स के पीछे राजस्व विभाग के आवासीय भवन हैं। यहां जाने वाले रास्ते पर ही एक अतिक्रमणकारी ने दुकान बना दी। सोमवार को प्रशासन और निगम के अधिकारियों ने दुकान स्वामी को सुबह 10 बजे तक अतिक्रमण खुद तोड़ने के आदेश दिए।

नगर निगम की कार्यप्रणाली में उठ रहे हैं सवाल
हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी नगर निगम की कार्यप्रणाली में सवाल उठा रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी यह कहते दिखे कि वर्कशॉप लाइन में नहर कवर कर पक्की दुकानें बनी हुई हैं। निगम ने उन्हें क्यों नहीं तोड़ा। निगम के गोदाम और आवास के सामने फड़ लगे हुए हैं, उन्हें भी नहीं तोड़ा गया। उन्हें सामान हटाने के नाम पर एक दिन का समय दे दिया गया। जबकि अन्य अतिक्रमणकारी भी एक दिन का समय मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed