फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action by DDA in Nainital

नैनीताल में अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ प्राधिकरण के तेवर सख्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
Action by DDA in Nainital
नैनीताल। प्राधिकरण की अनुमति के बगैर निर्माण कार्य कराने वालों के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्राधिकरण की टीम ने दो लोगों की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य को मौके पर पहुंचकर ध्वस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण सचिव ने अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों का सर्वे कर अवैध निर्माण कार्यों को रोकें और जिन अवैध निर्माण कार्यों के ध्वस्तीकरण आदेश पारित हो चुके हैं उनका ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने तल्लीताल स्थित लंघम हाउस क्षेत्र में दीपक बिष्ट द्वारा भूतल में डलवाई जा रही आरसीसी स्लैब की शटरिंग को ध्वस्त किया। इसके अलावा टीम ने बालमोरल कंपाउंड निवासी बसंत लाल द्वारा द्वितीय तल में कराए जा रहे स्लैब के निर्माण के कार्य को क्षतिग्रस्त करने की कार्रवाई की। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि कुछ वाद अभी विचाराधीन हैं। लेकिन जो पूरी तरह से अवैध हैं उनके खिलाफ महीने भर के भीतर ध्वस्तीकरण आदेश पारित करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बगैर प्राधिकरण की स्वीकृति के निर्माण कार्य न कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed