फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Action by CDO in Bheemtal

पुरानी निर्माण सामग्री के उपयोग पर सीडीओ ने अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Action by CDO in Bheemtal
भीमताल। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित कई कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग की उपस्थिति पंजिका में केवल एक कर्मचारी के हस्ताक्षर मिले जबकि कृषि विभाग में नौ कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। उन्होंने ड्यूटी से गायब कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डॉ. तिवारी ने ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन, सहकारिता, पंचायती राज, बचत, सहकारिता, उद्यान, अर्थ एवं संख्या, महिला एवं बाल विकास, लघु सिंचाई, कृषि विभाग व समाज कल्याण विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लघु सिंचाई विभाग की उपस्थिति पंजिका में केवल एक कर्मचारी के हस्ताक्षर मिले जब कि कृषि विभाग में नौ कर्मचारी निर्धारित समय तक दफ्तर नहीं पहुंचे थे। अन्य कार्यालयों में भी कुछ कर्मचारियों ने कार्यालय में मौजूद होने के बाद भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए थे। उन्होंने दफ्तर में अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विभिन्न कार्यालयों में उपस्थिति पंजिका का उचित रखरखाव न करने पर रोष जताया और अधिकारियों को स्वच्छता के साथ-साथ दफ्तरों में तंबाकू नियंत्रण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित कार्यालयाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी निर्माण सामग्री के उपयोग पर सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
भीमताल। शुक्रवार को सीडीओ ने धारी ब्लाक का स्थलीय निरीक्षण कर ब्लाक प्रमुख की ओर से की गई गुणवत्ता विहीन कार्यों की शिकायत की जांच की। सीडीओ ने पुरानी निर्माण सामग्री के उपयोग को लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा।
ब्लाक प्रमुख ने शिकायत की थी कि तीन करोड़ की लागत से बनाए जा रहे भवन में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा पुराने व ध्वस्त भवन की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और जंग लगी सरिया प्रयोग की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान मौके पर पुरानी निर्माण सामग्री और जंग लगी सरिया मिली। इस दौरान कार्यदायी संस्था के जेई और एई ने सीडीओ को बताया कि जंग लगी सरिया विभागीय स्टोर से ठेकेदार को उपलब्ध कराई है जो तीन साल पुरानी है।
श्रम कानूनों का पालन कराएं अधिकारी
भीमताल। धारी स्थित ब्लाक कार्यालय परिसर में कार्य स्थल पर एक जेसीबी मशीन और 19 मजदूर कार्य करते हुए मिले। मजदूरों की ओर से न तो कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था और न ही ठेकेदार की ओर से उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। इस पर सीडीओ ने श्रमायुक्त हल्द्वानी को निर्देश दिए कि वह धारी और भीमताल ब्लाक में चल रहे के कार्यों का निरीक्षण कर श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित कराएं ।

बीडीओ को हर दिन कार्य स्थल पर जाने के निर्देश
भीमताल। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने धारी के खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वह हर दिन कार्य स्थल का निरीक्षण करें और किसी भी तरह से गुणवत्ता विहीन कार्य होने पर लिखित आख्या जिला प्रशासन को भेजें। उन्होंने ब्लाक प्रमुख द्वारा कार्य स्थल पर ठेकेदार, मुंशी व अवर अभियंता की उपस्थिति सुनिश्चित न होने को भी गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed