फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Accident

स्टेयरिंग लॉक होने से खाई में गिरने से बाल-बाल बची रोडवेज बस, 20 यात्री थे सवार

Sat, 13 Jul 2019 11:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रामनगर (नैनीताल) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Accident
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

सियामहादेव से आ रही बस का स्टेयरिंग मरचूला के पास लॉक हो गया। बस को पहाड़ से टकराने से हादसा बच गया। रामनगर डिपो की बस यूके-07पीए-3233 रसिया महादेव से दिल्ली जाती है। बस में चालक विजय सिंह और परिचालक दिनेश आर्य थे। शुक्रवार को बस सुबह छह बजे चली और बस में 20 यात्री सवार थे। सुबह करीब साढे़ आठ बजे के आसपास जब बस मरचूला के पास पहुंची तो अचानक स्टेयरिंग घूमना बंद हो गया।

विज्ञापन


चालक विजय सिंह ने साहस दिखाते हुए स्टेयरिंग को पूरी तरह से घुमाते हुए पहाड़ की ओर घुमा दिया और बस पहाड़ से टकरा गई। इससे बस का एक शीशा टूट गया और एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में चालक, परिचालक ने मिलकर किसी तरह से स्टेयरिंग को ठीक किया और धीरे-धीरे बस को लेकर रामनगर पहुंचे। रामनगर पहुंचकर चालक ने मामले की जानकारी डिपो प्रशासन को दी। स्टेशन प्रभारी नवीन आर्या ने बताया कि चालक ने सूझबूझ दिखाकर हादसा होने से बचा लिया और बस का शीशा टूट गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed