{"_id":"62a8d0733b9811760b2948d0","slug":"aarati-dhariyal-of-pithauragarh-wins-in-boxing-haldwani-news-hld4659012110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आरती धारियाल को रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो इंडिया में रजत पदक प्राप्त करने वाली आरती। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
पिथौरागढ़। चतुर्थ खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पिथौरागढ़ की आरती धारियाल ने रजत पदक जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन कजाकिस्तान में होने वाले प्रशिक्षण कम कंप्टीशन के लिए हुआ है।
विज्ञापन
पंचकुला (हरियाणा) में नौ से 13 जून तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आरती ने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रजत पदक जीता है। आरती ने 54 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की मुक्केबाज नेहा को जबरदस्त टक्कर दी। अंकों के आधार पर उन्हें द्वितीय स्थान मिला। उनके शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन 14 जून से पांच जुलाई 2022 तक कजाकिस्तान में प्रस्तावित ट्रेनिंग कम कंप्टीशन के लिए हुआ है। आरती करीब 20 माह से नेशनल अकादमी रोहतक (हरियाणा) में बॉक्सिंग कोच भास्कर चंद्र भट्ट से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। आरती मूल रूप से गौरीहाट क्षेत्र की निवासी हैं। इनके पिता टैक्सी चलाते हैं। आरती ने सबसे पहले पिथौरागढ़ स्टेडियम में कोच सुनीता मेहता से प्रशिक्षण लिया। इसके बाद साई एक्सटेंशन सेंटर पिथौरागढ़ और देव सिंह मैदान में कोच भास्कर, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर से प्रशिक्षण लिया। आरती ने हिमालया पब्लिक स्कूल से इंटर किया है। अब वह बीए प्रथम वर्ष में अध्ययनरत हैं। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुकी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, धारचूला हरीश धामी, गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन चंद्र पंत, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत आदि ने आरती को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।