फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A young man walking at the railway station was attacked with a stone.

Nainital News: रेलवे स्टेशन पर टहल रहे युवक पर पत्थर से किए वार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
A young man walking at the railway station was attacked with a stone.
हल्द्वानी। काशीपुर रेलवे स्टेशन पर रात को खाना खाकर टहल रहे युवक पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमलावर ने युवक के चेहरे पर पत्थर से कई वार कर दिए। युवक को बचाने आए लोगों को हमलावर ने चाकू दिखाकर डराया। जीआरपी थाना काठगोदाम में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



रेलवे कॉलोनी वार्ड छह केशवनगर बाजपुर निवासी मुन्नी देवी ने जीआरपी चौकी काशीपुर को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर की रात करीब 11 बजे उनके पति भीमसेन खाना खाने के बाद रेलवे स्टेशन पर टहल रहे थे। इसी दौरान केशवनगर निवासी हिमांशु गुप्ता स्टेशन पर पहुंचा और भीमसेन से गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पास पड़े पत्थर से भीमसेन के सिर और मुंह पर कई वार किए। यह देख रेलवे कर्मचारी भीमसेन को बचाने के लिए दौड़े तो हमलावर ने चाकू दिखाकर उन्हें डराया। लोगों ने हिम्मत कर किसी तरह भीमसेन को बचाया। परिजन घायल को पास के सरकारी अस्पताल ले गए जहां से उसे काशीपुर रेफर कर दिया गया। वहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कोहली ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed