{"_id":"687e9938699ad7c648020ca6","slug":"a-young-man-returning-after-seeing-off-the-kanwariyas-died-kitchha-news-c-242-1-shld1013-127517-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कांवड़ियों को विदा कर लौट रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कांवड़ियों को विदा कर लौट रहे युवक की मौत
Tue, 22 Jul 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। रुद्रपुर रोड पर रविवार देर रात बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। घटना में स्कूटी सवार अनुज तिवारी (20) की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त अनुराग घायल हो गया। उसका रुद्रपुर के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अनुज और अनुराग रुद्रपुर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों के एक जत्थे को विदा कर लौट रहे थे। दुर्घटना किस बाइक से हुई। इसका अब तक पता नहीं लग पाया है। नगर के प्रतिष्ठित फार्मर बृजेश तिवारी का आवास हल्द्वानी रोड पर है। उनका इकलौता पुत्र अनुज अपने दोस्त के साथ शाम को स्कूटी से रुद्रपुर गया था।
उसे सोमवार को डाक कांवड़ लेने हरिद्वार जाना था। देर रात लगभग 11 बजे रुद्रपुर से घर लौटते वक्त उनकी स्कूटी आदित्य चौक से नगर की ओर आ रहे रास्ते पर एक बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक सवार भाग गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। अनुराग को रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया। दुर्घटना की सूचना पर मृतक के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। देर शाम सत्यपथ धाम पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।