{"_id":"678576e2ace10d1eb808f740","slug":"a-young-man-died-in-an-accident-in-lalkuan-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-101312-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लालकुआं में हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लालकुआं में हादसे में युवक की मौत
Tue, 14 Jan 2025 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव को हल्द्वानी मोर्चरी भिजवा दिया है। साेमवार तड़के बच्चीधर्मा क्षेत्र में तड़के करीब 4:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उजाला होने पर उसकी शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। एसआई कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास लग रही है उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद