{"_id":"65d07787728a80cce50a7fdd","slug":"a-woman-who-went-to-collect-wood-was-killed-by-a-tiger-in-ramnagar-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को खा गया बाघ: लकड़ी बीनने गई कला को खींचकर घने जंगल में ले गया आदमखोर, शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को खा गया बाघ: लकड़ी बीनने गई कला को खींचकर घने जंगल में ले गया आदमखोर, शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन
Sat, 17 Feb 2024 02:38 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर में जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ उठा कर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। अभी तक महिला का कोई अता-पता नहीं चल पाया। जबकि वन विभाग और कॉर्बेट की टीम जंगल में गश्त कर रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलावती उर्फ कला (48) पुत्री ध्यान सिंह निवासी ढेला गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर घने जंगल में ले गया। सूचना मिलते ही ढेला रेंजर अजय सिंह ध्यानी वन विभाग की टीम लेकर जंगल में महिला को खोजने के लिए निकल गए। महिला का कोई पता नहीं लग पाया है। जबकि वन विभाग की टीम जंगल में खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- हल्द्वानी: जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त; जानें नया अपडेट
विज्ञापन
बता दें कि, लगभग 20 दिन पूर्व दुर्गा देवी को बाघ उठाकर ले गया था। उसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर वन विभाग को जल्द से जल्द उक्त बाघ को पकड़ने की मांग की थी। लेकिन अभी तक बाघ के ना पकड़ने के कारण एक और घटना घट गई।