फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A woman who went to collect wood was killed by a tiger in ramnagar

महिला को खा गया बाघ: लकड़ी बीनने गई कला को खींचकर घने जंगल में ले गया आदमखोर, शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन

Sat, 17 Feb 2024 02:38 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 17 Feb 2024 02:38 PM IST
विज्ञापन
A woman who went to collect wood was killed by a tiger in ramnagar
बाघ - फोटो : अमर उजाला

रामनगर में जंगल के पास लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ उठा कर ले गया। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। अभी तक महिला का कोई अता-पता नहीं चल पाया। जबकि वन विभाग और कॉर्बेट की टीम जंगल में गश्त कर रही है।

विज्ञापन

   
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलावती उर्फ कला (48) पुत्री ध्यान सिंह निवासी ढेला गांव की महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। तभी घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला बोल दिया और उसे खींचकर घने जंगल में ले गया। सूचना मिलते ही ढेला रेंजर अजय सिंह ध्यानी वन विभाग की टीम लेकर जंगल में महिला को खोजने के लिए निकल गए। महिला का कोई पता नहीं लग पाया है। जबकि वन विभाग की टीम जंगल में  खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी: जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त; जानें नया अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, लगभग 20 दिन पूर्व दुर्गा देवी को बाघ उठाकर ले गया था। उसका शव वन विभाग ने बरामद किया था। जिसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर वन विभाग को जल्द से जल्द उक्त बाघ को पकड़ने की मांग की थी। लेकिन अभी तक बाघ के ना पकड़ने के कारण एक और घटना घट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed