{"_id":"6ace8b8d4e7a08436b0e583e","slug":"a-special-train-will-run-from-lalkuan-to-chhapra-nainital-news-c-418-1-ntl1014-11109-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: लालकुआं से छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: लालकुआं से छपरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Wed, 14 Oct 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं। त्योहारों के दौरान रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने लालकुआं से छपरा के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05090/05089 लालकुआं-छपरा-लालकुआं त्योहार विशेष ट्रेन गोरखपुर के रास्ते दो फेरों में संचालित की जाएगी। इससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 05090 लालकुआं-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन पांच और 12 दिसंबर को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किच्छा से दोपहर 12:57 बजे, भोजीपुरा से 14:35 बजे, पीलीभीत से 15:35 बजे, पूरनपुर से 16:32 बजे, मैलानी से शाम 18:00 बजे, गोला गोकरननाथ से 18:22 बजे, लखीमपुर से 18:52 बजे और सीतापुर से 19:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन गोंडा से रात 22:45 बजे और बस्ती से 23:52 बजे गुजरेगी।
अगले दिन गोरखपुर से रात 02:00 बजे, कप्तानगंज से 03:02 बजे, पडरौना से 04:02 बजे, तमकुही रोड से 04:52 बजे, थावे से 05:55 बजे और सीवान से सुबह 06:55 बजे प्रस्थान कर सुबह 08:10 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05089 छपरा-लालकुआं त्योहार विशेष ट्रेन 6 और 13 दिसंबर को छपरा से सुबह 11:40 बजे प्रस्थान करेगी। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन अगले दिन सुबह 05:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।