फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A scooter rider hit the head cook in Kathgodam

Haldwani News: स्कूटी सवार ने काठगोदाम में हेड कुक को मारी टक्कर, मौत; दुर्घटना में बैंक का सुरक्षाकर्मी घायल

Mon, 07 Jul 2025 10:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 07 Jul 2025 10:34 AM IST
सार

नैनीताल रोड पर स्कूटी की टक्कर से अल्मोड़ा निवासी खीम सिंह (44) पुत्र उच्छाप सिंह की मौत हो गई। वह काठगोदाम के एक रेस्टोरेंट में हेड कुक था। 

विज्ञापन
A scooter rider hit the head cook in Kathgodam
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल रोड पर शनिवार रात स्कूटी की टक्कर से अल्मोड़ा निवासी खीम सिंह (44) पुत्र उच्छाप सिंह की मौत हो गई। वह काठगोदाम के एक रेस्टोरेंट में हेड कुक था। हादसे में स्कूटी सवार बैंक का सिक्योरिटी गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से काठगोदाम पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।

विज्ञापन


काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा जिले के सूरी गांव निवासी खीम सिंह (44) शनिवार रात 11 बजे बाद अपने दो साथियों के साथ शीशमहल में रेलवे पटरी पार श्रमिक बस्ती स्थित कमरे पर पैदल जा रहा था। हाईवे पर शीशमहल के पास स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कूटी की टक्कर से खीम सड़क पर तेजी से गिरा और उसके सिर से खून निकलने लगा।
विज्ञापन


हादसे में टक्कर मारने वाला स्कूटी चालक शंकर सिंह निवासी शिव विहार डहरिया भी घायल हो गया। शंकर सिंह काठगोदाम नरीमन चौराहा स्थित बैंक में सुरक्षाकर्मी है। दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने खीम सिंह को एसटीएच रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल शंकर का मुखानी स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed