फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A population of two thousand yearning for water in Bhimtal

Uttarakhand News: भीमताल में पानी को तरसी दो हजार की आबादी, लोगों ने जताई नाराजगी

Fri, 13 Dec 2024 10:26 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Dec 2024 10:26 AM IST
सार

भीमताल क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से पानी नहीं आने के चलते दो हजार से अधिक लोग परेशान हैं। पेयजल समस्या हल नहीं किए जाने से लोगों में जलसंस्थान विभाग के अधिकारियों के लिए नाराजगी है। 

विज्ञापन
A population of two thousand yearning for water in Bhimtal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीमताल के गोरखपुर, ब्लॉक रोड और विनायक क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से पानी नहीं आने के चलते 2000 से अधिक लोग परेशान हैं। जलसंस्थान के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी पेयजल समस्या हल नहीं किए जाने से लोगों में जलसंस्थान विभाग के अधिकारियों के लिए नाराजगी है। लोगों ने आरोप लगाया कि जलसंस्थान की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया में दो महीने से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को सही नहीं किया जा रहा है। इससे पानी की समस्या बढ़ गई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विनायक क्षेत्र के पूर्व सभासद लवेंद्र रौतेला और धीरू रौतेला के नेतृत्व में लोगों ने विधायक राम सिंह कैड़ा को विभागीय अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की। साथ ही विनायक क्षेत्र में चले आ रही पेयजल समस्या को हल कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

गोरखपुर क्षेत्र के लोग भी बृहस्पतिवार को पानी के लिए भटकते रहे। लोगों ने टैंकर मंगाकर पानी की व्यवस्था की। विधायक कैड़ा ने जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता को फोन कर क्षेत्र में जल्द पानी की समस्या हल करने के साथ टूटी पेयजल लाइन को सही कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed