फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A multi-storey shopping complex will be built in Transportnagar

ट्रांसपोर्टनगर में बहुमंजिला शापिंग कांप्लेक्स बनेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
A multi-storey shopping complex will be built in Transportnagar
ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के साथ बैठक करते डीएम धीराज गर्ब्याल,मेयर डॉक्टर जोगेंदर पाल सिंह रौते? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। व्यवसायियों की सुविधा केलिए ट्रांसपोर्ट नगर में ड्रेनेज व्यवस्था के साथ ही अत्याधुनिक बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर को स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, आधुनिक शौचालय और सीसीटीवी से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में चार साल बाद हुई ट्रांसपोर्ट नगर परियोजना की बैठक में ये निर्णय लिए गए। बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण व्यावसायिक गतिविधियों को सुगमता से करने और जाम से निजात पाने के लिए किया जाएगा। शॉपिंग मॉल के साथ ही मल्टीफ्लैक्स की व्यवस्था भी रहेगी। डीएम ने जिला विकास प्राधिकरण को एक महीने के भीतर शापिंग कांप्लेक्स और भूतल पार्किंग की डीपीआर के साथ ही नक्शा बनाने के निर्देश दिए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर निगम ट्रांसपोर्ट नगर में 150 स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। डीएम ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों की नियमित मरम्मत और रखरखाव नगर निगम करेगा। इसके बिल का भुगतान यातायात परियोजना से किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रक पार्किंग के लिए 50 रुपये की दर निर्धारित
हल्द्वानी। ट्रक पार्किंग का प्रतिदिन 50 रुपये की दर से शुल्क निर्धारित किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि यातायात नगर में लंबे समय से अवैध रूप से खडे़ वाहनों के स्वामियों को नोटिस जारी किया जाए। जो वाहन नहीं हटाते हैं, ऐसे वाहनों की नीलामी कराने के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट को दिए गए। ट्रांसपोर्ट नगर में बाहर के मेकेनिकों से सौ रुपये प्रतिदिन निर्धारित दर से तहबाजारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली भूखंड फिर आवंटित होंगे
हल्द्वानी। डीएम ने ट्रांसपोर्ट नगर में खाली पड़े भूखंडों का फिर आवंटन करने के निर्देश दिए। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और उनसे जुडे़ लोगों की परेशानी को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर में आधुनिक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने अधिशासी अभियंता जलनिगम और जलसंस्थान को संयुक्त रूप से तकनीकी निरीक्षण कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
पीआरडी जवानों की तैनाती होगी
हल्द्वानी। यातायात नगर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तीनों गेटों पर सीसीटीवी के साथ ही पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी। मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने कहा कि यातायात नगर में रिक्त भूखंडों के आवंटन में वहां पर कार्य कर रहे लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए। मेयर ने हर महीने यातायात नगर परियोजना की बैठक करने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद
हल्द्वानी। बैठक में प्रबंध निदेशक केएमवीएन नरेंद्र सिंह भंडारी, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सचिव डीडीए पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार, जलसंस्थान एके श्रीवास्तव, ट्रांसपोर्टर इंद्र कुमार भुटियानी, जीत सिंह सेठी, प्रदीप सब्बरवाल, हरजीत चड्ढा, दर्शन खेतवाल, केएन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed