फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A fatal attack on the conductor a few steps away from the police station for protesting against molestation

Nainital News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर कोतवाली से चंद कदम दूर परिचालक पर जानलेवा हमला

Tue, 14 Jan 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 14 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A fatal attack on the conductor a few steps away from the police station for protesting against molestation
हल्द्वानी। अजाकतत्वों में पुलिस का खौफ कम हो रहा है। रविवार देर रात कोतवाली से चंद कदम दूर बस स्टेशन में एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ का विरोध कर रहे परिचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में भर्ती परिचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



हल्द्वानी बस स्टेशन पर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे स्टेशन परिसर में परिचालक विवेक कुमार अपने साथियों के साथ खड़े थे। इतने में एक व्यक्ति आकर स्टेशन परिसर में मौजूद महिला से छेड़छाड़ करने लगा। यह देख विवेक ने आरोपी को समझाया तो वह बहस पर उतर आया और परिवहन निगम को अपशब्द बोलने लगा। चश्मदीदों ने बताया कि मौके पर काफी कर्मचारी जमा हो गए। इस पर आरोपी तुरंत वहां से चला गया। करीब एक घंटा बाद आरोपी फिर आया। परिचालक विवेक से बहस के बाद धक्कामुक्की करने लगा। इस बीच आरोपी ने नुकीली वस्तु से विवेक के कान के नीचे प्रहार कर दिया। इससे परिचालक जमीन पर गिर पड़ा। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। साथियों ने विवेक को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने परिचालक को 24 घंटे की निगरानी में रखा है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed