फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A farmer who was guarding his field was killed by a tiger.

बाघ ने किसान को मार डाला: खेत पर काम करते समय झपटा, जंगल में मिला शव; परिवार के एक सदस्य को नौकरी की मांग

Thu, 18 Apr 2024 08:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Thu, 18 Apr 2024 08:13 AM IST
सार

रामनगर के बांसीटीला गांव में बुधवार देर शाम अपने मकान के पास गेहूं के खेत में चौकीदारी कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने छानबीन की तो शव खेत से 500 मीटर की दूरी पर मिला।

विज्ञापन
A farmer who was guarding his field was killed by a tiger.
बाघ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर के बांसीटीला गांव में बुधवार देरशाम अपने मकान के पास गेहूं के खेत में चौकीदारी कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने छानबीन की तो शव खेत से 500 मीटर की दूरी पर मिला। क्षेत्र में बाघ के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के ईडीसी गांव लालूपुर बांसीटीला के रहने वाले 42 वर्षीय पप्पू तिवारी पुत्र हरीश तिवारी मकान के बाहर गेहूं के खेत में बुधवार देरशाम करीब सवा सात बजे चौकीदारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान घात लगाए बाघ ने किसान पर झपट्टा मारा और जबड़े में दबोच कर ले गया। यह देख अन्य किसानों ने शोर मचाया और सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने जब छानबीन की तो शव घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मिला। इस बीच वनकर्मियों ने फायर झोंके। युवक की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए शव को मौके पर से उठने नहीं दिया। 
विज्ञापन


एकाएक गांव में छा गया मातम
बुधवार देरशाम को लालुपूर बांसीटीला गांव में एकाएक मातम छा गया। किसान को बाघ द्वारा मारे जाने के बाद उसकी पत्नी मंजू, दो बेटे अंशु (12) और वंशु (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में पिता, माता के अलावा छोटा भाई शिवम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा विवाद में उलझा वन विभाग
लालुपूर बांसीटीला सीटीआर के ढेला रेंज का ईडीसी गांव है। घटना के बाद सीटीआर व तराई पश्चिमी वन प्रभाग के वन कर्मी सीमा विवाद में उलझ गए। सीटीआर के निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि घटनास्थल तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज का है। जबकि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि यह गांव कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज का ईडीसी गांव है। दूसरी ओर, ग्रामीण भी घटना स्थल को कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज का बता रहे हैं।


गांव में बाघ की दहाड़ से दहशत
घटनास्थल पर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने बताया कि बाघ गांव के आसपास ही घूम रहा है। लगातार उसके दहाड़ने की आवाज आ रही है, जिस कारण ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं ढेला रेंजर भानु प्रकाश हर्बाेला ने बताया कि वनकर्मियों की टीम गश्त कर रही है। आमपोखरा रेंज के वनकर्मियों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed