फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   A drunk man entered the womens line at Base Hospital Haldwani to get medicine

Uttarakhand: बेस अस्पताल में शराबी का तांडव...महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी; मची अफरातफरी

Sat, 25 Jul 2026 08:18 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 25 Jul 2026 08:18 AM IST
सार

हल्द्वानी बेस अस्पताल में एक शराबी युवक महिला मरीजों की कतार तोड़कर दवा लेने पहुंच गया। महिलाओं के विरोध पर उसने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी, जिससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
A drunk man entered the womens line at Base Hospital Haldwani to get medicine
बेस अस्पताल हल्द्वानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक दोपहर में ओपीडी काउंटर पर दवा लेने आया था। नशे की हालत में वह सीधे महिला मरीजों की लाइन तोड़कर आगे बढ़ने लगा। महिलाओं ने विरोध किया तो युवक उनसे बहस करने लगा और गालीगलौज पर उतर आया। शोर सुनकर मौके पर तैनात होमगार्ड जवानों और अस्पताल कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने युवक को लाइन से बाहर निकाला और समझाकर शांत किया। कुछ देर बाद युवक को अस्पताल परिसर से बाहर भेज दिया गया। इस घटना से महिला मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी दिखी।

विज्ञापन

बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि अस्पताल में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए होमगार्ड और सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जो भी व्यक्ति नियम तोड़ेगा या कर्मचारियों से अभद्रता करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed