{"_id":"666a326fd5c589cc72009598","slug":"a-coach-of-a-shunting-train-derailed-lalkuan-news-c-303-1-lku1001-100737-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: शंटिंग कर रही रेलगाड़ी का एक कोच पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: शंटिंग कर रही रेलगाड़ी का एक कोच पटरी से उतरा
Thu, 13 Jun 2024 05:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं रेलवे स्टेशन की पिट लाइन के समीप पटरी से उतरे रेलगाड़ी के पहिए।
लालकुआं। रेलवे जंक्शन पर शंटिंग कर रही रेलगाड़ी का एक कोच पटरी से उतर गया। जिसके चलते रेलवे स्टेशन प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तत्काल दुर्घटना सहायता यान (स्पॉट) द्वारा रेलगाड़ी पटरी से उतरे पहियों को पुनः चढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं।
बुधवार शाम मुरादाबाद पैसेंजर रेलगाड़ी की शंटिंग के दौरान ट्रेन पिट लाइन की ओर को जा रही थी। तभी एक कोच के दो पहिए पटरी से उतर गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अधीक्षक पुष्कर सिंह और आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक तरुण वर्मा द्वारा संबंधित विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर दुर्घटना सहायता यान (स्पॉट) को मौके पर भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। मौके पर मौजूद स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि शंटिंग करने के दौरान रेलगाड़ी के दो पहिए पटरी से उतरे हैं, जिन्हें चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। एसएस का कहना है कि कोच के पटरी से उतरने के चलते रेल यातायात प्रभावित नहीं होगा।