{"_id":"116-85791","slug":"Nainital-85791-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बढ़ रहे साइबर-आर्थिक अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बढ़ रहे साइबर-आर्थिक अपराध
Nainital
Updated Fri, 05 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। पुलिस के हाईटेक होने के दावों के साथ ही राज्य में साइबर और साइबर आर्थिक अपराध बढ़ रहे हैं। अगस्त तक आर्थिक और साइबर क्राइम की नोडल एजेंसी एसटीएफ के पास इस तरह के 58 मामले आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले ईमेल, वेबसाइट, क्रेडिट और एटीएम कार्ड से रुपए निकालने के हैं। इसके अलावा 21 लोगों की फर्जी फेसबुक और जीमेल आईडी भी बनाई गई। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में जो भी साइबर से जुड़े अपराध और साइबर आर्थिक अपराध होते हैं, उनकी जांच एसटीएफ की साइबर लैब में की जाती है। इस साल अब तक इस तरह के 58 मामले जांच के लिए दिए गए, जिनमें 21 मामले फर्जी फेसबुक और जीमेल आईडी बनाए जाने के थे। 4 लोगों की ईमेल और वेबसाइट अपराधियों ने हैक कर ली। साइबर धोखाधड़ी और मेल, मोबाइल या वेबसाइट से धमकी के भी इस साल अब तक 7 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि सबसे ज्यादा वृद्धि साइबर आर्थिक अपराधों में हुई, जिनके तहत ईमेल, वेबसाइट, एटीएम और क्रेडिट कार्ड के जरिए लोगों के लाखों रुपए निकाल लिए गए। इस तरह के 26 मामले जांच के लिए आए, जबकि वर्ष 2012 में इस तरह के मात्र 6 मामले एसटीएफ के पास आए थे। साइबर के जरिए होने वाले आर्थिक अपराधों के इस तरह बढ़ने से पुलिस अधिकारी भी खासे चिंतित हैं। एसएसपी एसटीएफ डी सेंथिल अबुदेई ने बताया कि ईमेल, वेबसाइट्स और सोशल मीडिया से जुड़े अपराध बढ़ रहे हैं। साइबर लैब और एक्सपर्ट्स के जरिए साइबर अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन