{"_id":"116-84698","slug":"Nainital-84698-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी की टक्कर से लेबर ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी की टक्कर से लेबर ठेकेदार की मौत
Nainital
Updated Tue, 26 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कालाढूंगी चौराहे के पास यूनियन बैंक के सामने शनिवार रात सड़क पार करते समय लेबर ठेकेदार को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। बेस अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में ले लिया, जबकि स्कूटी सवार की तलाश की जा रही है।
मूल रूप से यूपी के बलिया जिले के रसड़ा लहराठी गांव निवासी गुलाब सिंह चौहान (54) यहां हिम्मतपुर मल्ला स्थित किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था। वह ठेके पर मकान बनवाने के लिए मजदूर सप्लाई करता था। शनिवार रात वह बाजार से सामान खरीदने के लिए बेटे राकेश के साथ कालाढूंगी चौराहे के पास आया था। यूनियन बैंक के सामने वह सड़क पार कर रहा था। इस बीच तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे ठेकेदार गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद स्कूटी सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। बेटे ने अपने पिता को पुलिस की मदद से बेस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे रात में ही सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।