फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टूरिस्ट बस ने एक और बाइक सवार को रौंदा

टूरिस्ट बस ने एक और बाइक सवार को रौंदा

Mon, 25 Nov 2013 05:45 AM IST
Nainital
Nainital Updated Mon, 25 Nov 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बगैर हेलमेट बाइक चलाने से एक और युवक की जान चली गई। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही यात्रा कर रहे हैं। जो उनकी असमय मौत का कारण बन रहा है। शनिवार की देर रात एक टूरिस्ट बस ने पीरूमदारा क्षेत्र में एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना के साथ ही हफ्ते भर में इस मार्ग पर सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर आरोपी चालक को बस सहित गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम ललितपुर हल्दुआ निवासी हरीश बिष्ट (32) पुत्र पान सिंह शनिवार रात ढेला से बाइक से घर जा रहा था। पीरूमदारा पुलिस चौकी के पास हरीश ने बाइक सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी बीच रामनगर की ओर से आ रही टूरिस्ट बस संख्या यूपी-23डी/9537 का चालक तेज रफ्तार को कंट्रोल नहीं कर पाया और हरीश को जोरदार टक्करमार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कैलाश जोशी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक सोमपाल निवासी ग्राम मूढ़ापांडे मुरादाबाद को बस समेत दबोच लिया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि रामनगर को जोड़ने वाली यह रोड़ पिछले पखवाड़ेभर से हादसों की सड़क बनी है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन से शुरू हुई घटनाओं के बाद अब तक 6 लोगों की मौत के पीछे एक जैसा हादसा रहा है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशीपुर के तीन युवकों को जीप ने रौंदा था। उसके बाद जंगल में घायल लेने गई एक महिला को जीप ने कुचला। फिर ठीक इसी तरह के हादसे में कांग्रेस नेता के इकलौते बेटे की जान गई। अब एक बार फिर वही हादसा हुआ है। पुलिस ने जिस मकसद से यातायात पखवाड़ा मनाया था, उसके बाद से सड़कें लगातार लाल हो रही हैं। मौत का सबसे बड़ा कारण हेलमेट नहीं होना भी रहता है और इतने व्यापक स्तर पर अभियान चलने के बाद भी हेलमेट की अनिवार्यता अभी पूरी तरह व्यवहारिक रूप नहीं ले पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed