{"_id":"116-65082","slug":"Nainital-65082-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुपट्टे से गला दबाकर पत्नी की हत्या
Nainital
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंद्रानगर मेें पारिवारिक विवाद में पेंटर मकसूद ने पत्नी रूबीना की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और महिला के बच्चों से पूछताछ की। मृतका की 12 वर्षीय बड़ी बेटी मंतसा (12) ने पुलिस को बताया कि मम्मी-पापा अक्सर झगड़ते थे। बीती रात भी पापा की मम्मी से लड़ाई हुई थी। पुलिस ने दोपहर को हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार मकसूद अपनी पत्नी रूबीना (30) और पांच बेटियों के साथ कुछ माह पूर्व मोहम्मद चौक में किराये के मकान में रहने के बाद इंद्रानगर वार्ड 21 में पुश्तैनी मकान में रहने आया था। इस मकान में उसके भाई अय्यूब, महबूब और बब्बू के भी परिवार रहते हैं। मकसूद पेंटर का काम करता है। मंगलवार सुबह करीब छह बजे मकसूद की 12 वर्षीय बड़ी पुत्री मंतसा सबसे छोटी बहन अन्नता (3) की रोने की आवाज सुनकर उठी। अन्नता को दूध पिलाने के लिए उसने मम्मी रूबीना को जगाया। रूबीना के नहीं उठने पर मंतसा भी रोने लगी और चाची के पास जाकर बोली, मम्मी नहीं उठ रही है। चाची कमरे में आई तो देखा कि रूबीना बिस्तर पर मरी पड़ी थी। उसके गले में दुपट्टा लिपटा था। मोहल्ले में रहने वाले अकील की सूचना पर सुबह करीब आठ बजे सीओ लोकजीत सिंह और कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रूबीना के पति मकसूद के बारे में उसके भाइयों से पूछताछ की तो मालूम पड़ा कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। पारिवारिक विवाद में हत्या की गई है। दुपट्टे को बरामद कर लिया है। दोपहर को पुलिस ने मकसूद को गिरफ्तार कर लिया।
इनसेट
हत्यारे पति ने उगला हत्या का राज
पत्नी के हत्यारे मकसूद ने पुलिस हिरासत में बताया कि रूबीना अक्सर उसकी मां से झगड़ा करती थी। उसे मां और पत्नी दोनों की ओर से ताने मिलते थे। विवाद होने पर पत्नी उस पर कहीं और कमरा लेने का दबाव बनाती थी लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसने पत्नी को समझाया लेकिन वह नहीं मान रही थी। बीती रात भी उसने पत्नी को समझाया, पत्नी के गुस्सा करने पर उसे भी गुस्सा आ गया और रात करीब दो-तीन बजे उसने पत्नी का चुन्नी से गला दबा दिया।
विज्ञापन
पांच बेटियों से छीन ली मां की ममता
मकसूद ने पत्नी की हत्या कर अपनी पांच बेटियों से हमेशा के लिए मां की ममता छीन ली। बेटी मंतसा (12), रुकसार (10), अरुसुमा (8), ताइवा (6) और अन्नता (3) का मां की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है। अन्नता को तो पता ही नहीं कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है।
जवाहर नगर में रहते है रूबीना के माता-पिता
रूबीना के पिता इकबाल भाई मूलरूप से यूपी के रामपुर जिले के स्वार के रहने वाले हैं लेकिन रूबीना की शादी के बाद से इकबाल भाई जवाहर नगर में सपरिवार किराये पर रहते हैं। बेटी की हत्या की सूचना पर इकबाल भी मौके पर पहुंच गए और पुत्री की बेटियों को अपने घर ले गए।