{"_id":"116-56240","slug":"Nainital-56240-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर के घर से 15 तोला सोना उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर के घर से 15 तोला सोना उड़ाया
Nainital
Updated Tue, 28 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास ओलीविया कालोनी में सोमवार दिनदहाड़े चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर करीब 15 तोला सोने के जेवर उड़ा लिए। सूचना पर टीपीनगर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और कालोनी के आसपास निर्माणाधीन मकानों में काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की। फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने घटनास्थल से दरवाजे, दीवान से फ्रिंगर प्रिंट लिये हैं। तहरीर दे दी गई है।
कालोनी में अनूप कठैत का मकान है। अनूप नाइजीरिया से लगे घाना देश में एक कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर हैं। यहां अनूप की पत्नी चंद्रा कठैत और बच्चे रहते हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब दस बजे चंद्रा अपने बच्चों के साथ मकान में ताला लगाकर बाजार गई थी। उसने बाहर के गेट में ताला नहीं लगाया। जबकि अंदर वाले गेट में डबल ताले थे। अपराह्न करीब 12:30 बजे वह बच्चों के साथ बाजार से लौटी तो उन्हें अंदर वाले गेट के ताले टूटे मिले। कमरे में दीवान (बैड) में रखे कपड़े फैले थे और दीवान के लॉकर से जेवर गायब। घर में चोरी का आभास होने पर चंद्रा कठैत के होश उड़ गए।
पुलिस सिटी कंट्रोल रूम में दिनदहाड़े चोरी की सूचना आने पर पुलिस अफसरों में खलबली मच गई। सूचना पर एसएसआई इंद्र सिंह राणा, टीपीनगर चौकी इंचार्ज संजय पाठक मय फोर्स मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। गृहस्वामिनी चंद्रा से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने कालोनी में पूछताछ अभियान चलाया। चंद्रा के अनुसार करीब 15 तोला सोने के जेवर चोरी हुए हैं, चोर जेवरों के सिवा कुछ नहीं ले गए।
विज्ञापन
चोरों के साथी ने की थी पहरेदारी
ओलीविया कालोनी में चंद्रा कठैत के मकान में चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे तो उनका एक साथी मकान के बाहर पहरेदारी कर रहा था। उसने आने-जाने वालों पर नजर रखी। इसी बीच चंद्रा के मकान के पड़ोस में रहने वाली एक महिला बाहर निकली तो युवक पहरेदारी करता मिला।
ओलीविया कालोनी में चोरी की बड़ी घटना से कालोनी के लोगों में खौफ है। कालोनी में चोरी की यह पहली घटना है। कालोनी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। मुख्य गेटों पर गार्ड रहते हैं और जो भी कालोनी में प्रवेश करता है, गार्ड उसका नाम पता रजिस्टर में दर्ज करता है। कालोनी में 25 परिवार रह रहे हैं।
पेशेवर गैंग ने की वारदात
- ओलीविया कालोनी में चोरी पेशेवर गैंग ने की है, पुलिस ने ऐसी आशंका जताई है। दरअसल, पेशेवर गैंग ही मकान में घुसकर सबसे पहले अलमारी या दीवान (बैड) को खंगालते हैं। यहां भी पहले चोरों ने दीवान खंगाला, तभी अन्य वस्तुआें को हाथ तक नहीं लगाया गया।