{"_id":"116-55151","slug":"Nainital-55151-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गिद्धों की 33 केवी लाइन के करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गिद्धों की 33 केवी लाइन के करंट से मौत
Nainital
Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। संरक्षित प्रजाति के पांच गिद्धों की 33 केवीए लाइन का करंट लगने से मौत हो गई। इनके शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत पड़े मिले। शवों की स्थिति से ऐसा लग रहा था कि गिद्ध कुछ दिन पहले लाइन की चपेट आकर मरे होंगे। झाड़ियों में और भी गिद्ध मरे होने की आशंका जताई जा रही है। जिस लाइन से गिद्धों की मौत हुई वह कमलुवागांजा विद्युत सब स्टेशन से फुटकुआं सब स्टेशन जाती है। बुधवार शाम जब तेज अंधड़ में 33 केवी लाइन के तार टकराकर टूटने से आग लगी, तब जाकर गिद्धों के मरने का खुलासा हुआ।
हल्द्वानी क्षेत्र में गिद्धों की संख्या काफी कम है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में इसे संरक्षित प्रजाति में रखा गया है। डेढ़ माह पूर्व तराई केंद्रीय प्रभाग के गोरापड़ाव क्षेत्र में गिद्धों का एक बड़ा झुंड दिखाई दिया। बाद में यह झुंड तितर-बितर हुआ और अधिकांश गिद्ध आनंदपुर गांव के जंगल में आ गए। यहां से जिस 33केवीए की लाइन गुजरती है उसी की चपेट में आने से पांच गिद्ध मारे गए। भाजपा नेता हरेंद्र दरम्वाल ने बताया कि कई माह पूर्व भी इस लाइन की चपेट में आकर अन्य पक्षियों की मौत हुई है और इस बार गिद्धों के लिए लाइन काल बनी।
दर्जनों पेड़ जले, गन्ने की फसल बची
हल्द्वानी। आनंदपुर गांव के पास से कमलुवागांजा से फुटकुआं सब स्टेशन को जा रही 33 केवीए की लाइन के तार बुधवार शाम तेज अंधड़ में टकरा गए। टूटे तार खेतों में गेहूं की फसल के ठूंठों पर गिरेे और आग पकड़ गई।। हवा के कारण आग तेजी से फैली। दर्जनों पेड़ जलने लगे। सूचना पर भाजपा नेता हरेंद्र दरम्वाल, गुरदयाल सिंह समेत आनंदपुर के तमाम ग्रामीणों ने आग बुझानी शुरू की। बाद में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी और जैसेतैसे आग पर काबू पा लिया गया। समय से आग नहीं बुझती तो पास में गन्ने के खेत भी चपेट में आते। आग बुझने के बाद विद्युत विभाग ने लाइन की सप्लाई बंद कराकर तार जोड़ने का काम शुरू किया।