{"_id":"116-43390","slug":"Nainital-43390-116","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य की कीर्ति बढ़ाई सुकीर्ति ने ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य की कीर्ति बढ़ाई सुकीर्ति ने ...
Nainital
Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। बगैर गॅाडफादर के कम उम्र में ही टीवी सीरियलों में दमदार अभिनय से यूथ आइडल बन चुकीं नैनीताल निवासी सुकीर्ति कांडपाल का मानना है कि उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा के साथ ही संघर्ष करने की भी क्षमता है जिसके बूते वे कोई भी मंजिल पा सकते हैं।
नैनीताल में जन्मी व पली बढ़ी सुकीर्ति हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष, असिस्टेंट एडीजी प्रतिष्ठित एडवोकेट बीडी कांडपाल व मंजू कांडपाल की पुत्री हैं। अपनी प्रतिभा और संघर्ष के दम पर उन्होंने यहां के युवाओं को एक दिशा दिखाई है। स्टार वन के लोकप्रिय सीरियल दिल मिल गए की डा. रिद्विमा गुप्ता का किरदार हो या जी टीवी के अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो की सिद्वेश्वरी सिंह, हर घर की चहेती सुकीर्ति ने अपने नाम को सार्थक करते हुए राज्य की कीर्ति बढ़ाई है।
अपने गृह नगर नैनीताल आयी सुकीर्ति ने एक वार्ता में कहा कि पहाड़ की लड़कियां विषम परिस्थितियों में जीने की आदी व आलरांउडर होती हैं। एक्टिंग की शौकीन सुकीर्ति ने बचपन में ही ठान लिया था कि वे टीवी व फिल्मों जैसे क्षेत्र के लिए ही बनी हैं। इसलिए शहर के प्रतिष्ठित सेंट मेरीज कान्वेंट से दसवीं तक की पढ़ाई के बाद वह सीधे मुंबई चली गयीं।
विज्ञापन
मुंबई के सोफाया कालेज से इकोनोमिक्स में आनर्स कर चुकी सुकीर्ति पढ़ाई के दौरान अपने दोस्तों के साथ लियो पोल कैफे गयी जहां सोनी सब के क्रियेटिव हैड ने उन्हें देखा और सीरियल जर्सी न.10 में साक्षी की भूमिका के लिए चुन लिया। इसके बाद सुकीर्ति ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्टार प्लस के श... कोई के बाद सुकीर्ति को स्टार वन का दिल मिल गए सीरियल मिला जिसमें डा. रिद्विमा गुप्ता के किरदार ने सुकीर्ति को घर- घर में लोकप्रिय बना दिया। जी टीवी के अगले जन्म मोहे बिटिया की कीजो में सिद्वेश्वरी तथा स्टार वन पर प्रसारित प्यार की एक कहानी में पिया व मैथिली के डबल रोल में परस्पर विपरीत शेड की भूमिकाआें में दमदार अभिनय किया। जी टीवी के रब से सोना इश्क में वह जैज के किरदार में हैं । सुकीर्ति लाइफ ओके पर प्रसारित शपथ, सरोज खान के डांसिंग शो आजा नचले व कामेडी सरकस में भाग लेने के अलावा चैनल वी के गुमराह क ा संचालन भी कर चुकी हैं। शूटिंग से फुरसत मिलने पर सुकीर्ति को घूमना व योगा करना पसंद है। उन्हें पालतू जानवरों से भी लगाव है। छोटे शहरों में रहने वाले युवाओं के लिए सुकीर्ति का संदेश है कि वे लोग जिंदगी से गहराई से जुड़े होते हैं इस कारण सीरियलों व फिल्मों में उनकी सफलता की ज्यादा संभावना रहती है।