फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संगीनों के साये में होगा मतदान

संगीनों के साये में होगा मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
संगीनों के साये में होगा मतदान
मतदान - फोटो : amar ujala
रामनगर (नैनीताल)। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी/एसडीएम हर गिरी ने बताया कि रामनगर क्षेत्र को पांच जोन, 14 सेक्टरों में बांटा गया है। पांच जोन में हर कमी को दूर करने का प्रयास किया गया है। पांच जोनों में जोनल मजिस्ट्रेट समेत जोनल पुलिस अधिकारी भी तैनात होंगे। 14 सेक्टरों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारियों की तैनाती रहेगी। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि रामनगर में 141 पोलिंग बूथ हैं। इन बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों के 280 तैनात रहेंगे। यहां तीन कंपनी अर्द्धसैनिक बल मिले हैं। पुलिस के 300 जवान भी मुस्तैद रहेंगे। पुलिस बल गश्त करेगा और गड़बड़ी की हर शिकायत को तत्काल दूर किया जाएगा। डीएम विनोद कुमार सुमन, एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सीओ पंकज गैरोला ने भी कई बूथों पर जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
सभी बूथों पर होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बूथों पर दिव्यांगजनों के लिए की गई विशेष व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed