फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लालकुआं में पटरी से उतरे इंजन के पहिये

लालकुआं में पटरी से उतरे इंजन के पहिये

Sat, 30 Mar 2019 02:27 AM IST
navin chandra navin navin
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
लालकुआं में पटरी से उतरे इंजन के पहिये
फाइल फोटो - फोटो : गूगल
लालकुआं/हल्द्वानी। लालकुआं रेलवे स्टेशन पर चार वैगन कोच को लेकर शंटिंग कर रहे इंजन के चार पहिए देर रात पटरी से उतर गए। इसके चलते बरेली से लालकुआं आने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन को पंतनगर और काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस को लालकुआं जंक्शन में रोका गया है। घटना की वजह पटरी के पैड बदलने के दौरान हुई लापरवाही की संभावना जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी के साथ ही रेस्क्यू की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 10:30 बजे रेलवे का एक इंजन चार वैगन कोच लेकर शंटिग कर रहा था। इस दौरान तेज आवाज के साथ अचानक इंजन पटरी से उतर गया। घटना की सूचना चालक द्वारा स्टेशन कंट्रोल रूम को दी गयी जिसके बाद हरकत में आए विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घटना की जांच के बाद ही मुख्य कारण पता चल सकेगा। इधर घटना के चलते काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस लालकुआं जंक्शन पर देर रात 12:30 बजे तक खड़ी रही। वहीं बरेली से लालकुआं आने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन को पंतनगर में ठहराया गया है। देर रात इंजन को पटरी पर लाने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन


लालकुआं में संटिग के दौरान पटरी से उतरे इंजन के पहिए, बाघ एक्सप्रेस और बरेली पैसेंजर हुई लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed