फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पंचायत प्रतिनिधियों की विदाई

पंचायत प्रतिनिधियों की विदाई

Sun, 02 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों की विदाई
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में शामिल ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को शनिवार को विदाई दी गई। समारोह में कई प्रतिनिधियों के नगर निगम में पार्षद चुनकर आने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विकासखंड कार्यालय में हुए समारोह में ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट ने कहा कि कई सदस्यों और अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच आपसी मतभेद भी रहे होंगे लेकिन उद्देश्य ग्राम पंचायतों का विकास ही रहा। विकासखंड में पहली बार पंचायत प्रतिनिधियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर बीडीओ हर्ष सिंह मेहरा, ज्येष्ठ प्रमुख तारा नेगी, कनिष्ठ प्रमुख जया कर्नाटक, पूरन सिंह खनी, कृपाल मेहरा, कुंदन बोरा, देवेंद्र राणा, रिंपी बिष्ट, महेश कांडपाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सचिन लोशाली, प्रधान मंटू लोशाली आदि थे।
विज्ञापन


निगम में शामिल ग्राम पंचायतों के प्रधानों को दी गई विदाई
अधिकारियों, कर्मचारियों, सहयोगियों से गले मिलकर दूर किए गिला शिकवे


इन्हें दी गई विदाई
प्रधान रहे नवीन पांडे, मुकुल बल्यूटिया, ममता दानी, राजीव साह, सुरेश सिंह गौड़, शांति मेहता, दीपेंद्र पाल सिह, बंशी सिंह, रश्मि मठपाल, रेनू खुल्बे, भागीरथी बिष्ट, सावित्री देवी, दीपा शर्मा, जया रावत, नंदा साह, गंगा जोशी, माया तिवारी, पार्वती खनी, कमला जोशी, पुष्पा धौनी, मंजू भट्ट, सुमन लटवाल, मीनाक्षी तोलिया, दीपा शर्मा व क्षेत्र पंचायत सदस्य धनेश्वरी ढौडियाल, सोनी देउपा, संजय जोशी, रचना आर्या, सुनीता चिलवाल, राधा बिष्ट, दीपा पाठक, बिजय सिंह, संजय फुलारा व प्रमोद पंत को विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानों ने साझा की यादें और भर आई आंखें
15 वर्षों तक प्रधान रहीं भागीरथी देवी ने कहा कि हम तो प्रधान थे ही और अब परमानेंट प्रधान हैं, क्योंकि अब ग्राम पंचायत का अस्तित्व ही समाप्त हो गया।


ब्यूरा के प्रधान रहे नवीन पांडे ने का कहना था कि उनकी पत्नी ज्योति पांडे को पार्षद चुनकर पुन: सेवा करने का मौका मिला है। उनकी आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास होगा।

मल्ली बमौरी के प्रधान रहे मुकुल बल्यूटिया का कहना था कि भविष्य में जनसमस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। अब उनकी पत्नी भी निगम में पार्षद चुनी गई हैं।


तल्ली बमौरी बंदोबस्ती की प्रधान रहीं ममता दानी का कहना था कि अब उनके पति निगम के पार्षद चुने गए हैं। वह जनता के भरोसे को कायम रखने की कोशिश करेंगी।


सम्मानित किए गए पूर्व प्रधान खनी
हल्द्वानी। करीब 20 वर्ष तक प्रधान रहे हरिपुर नायक के पूरन सिंह खनी को भी सम्मानित किया गया। वर्तमान में उनकी पत्नी ग्राम प्रधान रहीं। प्रधानों ने उनके कार्यकाल को सराहनीय और प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed