फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एकाएक बदला मौसम का मिजाज

एकाएक बदला मौसम का मिजाज

Sun, 04 Nov 2018 02:21 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
एकाएक बदला मौसम का मिजाज
rain shimla
हल्द्वानी/नैनीताल/रामनगर। शनिवार को जब लोगों की नींद खुली तो मौसम का मिजाज बदला हुआ था। आसमान बादलों के घिरा रहा, जिसके चलते हल्की ठंड का अहसास हुआ। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। नैनीताल में बूंदाबांदी से अधिकतम पारा दो डिग्री लुढ़ककर 20 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। भवाली इलाके में देर रात झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

कई दिनों से हल्द्वानी शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिल रही थी लेकिन शनिवार की सुबह आसमान बादलों से घिरा हुआ था। दिन में कुछ देर के लिए आसमान से बादल हटे तो हल्की धूप खिली लेकिन बाद में फिर से आसमान में बादल छा गए। नैनीताल में सुबह से ही आसमान बादलों से घिर रहा। बाद में बूंदाबांदी हुई। जिससे पारा गिर गया। रामनगर, भीमताल, भवाली, ज्योलीकोट, धारी, कैंची, मुक्तेश्वर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसी के साथ पहाड़ों में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


मौसम ने ली अंगड़ाई, सूरज को नींद आई
हल्द्वानी में बादलों ने डाला डेरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
हल्द्वानी का पारा : अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस
नैनीताल का पारा : अधिकतम 20 डिग्री, न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed