फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा

प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा

Tue, 24 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल ने आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सोशल मीडिया कार्यकर्ता भी तैयार करने पर जोर दिया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें अच्छा कार्य कर रही हैं, कार्यकर्ता योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं। कहा कि पार्टी में हर कार्यकर्ता का सम्मान होगा।
विज्ञापन


कार्यसमिति की बैठक का शुुभारंभ दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि पिलख्वाल ने कहा कि निकाय, पंचायत और लोक सभा चुनाव नजदीक हैं। कार्यकर्ताओं का पार्टी में हर स्तर पर सम्मान होगा। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। वर्तमान केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं है। जनहित के कार्यों को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी कारण विभिन्न प्रदेशों में भाजपा की सरकारें बन रही हैं। पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यों की भी सराहना की। कहा कि तमाम योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं।
विज्ञापन


31 जुलाई तक सभी मंडलों की कार्यसमितियां होंगी। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का आह्वान किया गया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव ने और संचालन मंत्री प्रेम भगत और विनोद कुमार ने किया। महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजिका विमला रावत, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, दीप भगत, जनार्दन पांडे, ज्योति शाह मिश्रा आदि ने विचाररखे। वहां जिला उपाध्यक्ष चंदन भगत, आनंद डंगवाल, त्रिभुवन शर्मा, हंसादत्त, अजय शाह, जगदीश अग्रवाल, रमेश जोशी, भूपेंद्र कुुमार, कामरान कुरेशी, सुनीता डावर, शौकत अली, सुल्तान खान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed