फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल रोड में प्रशासन ने जेसीबी से ढहाए फुटपाथ के कब्जे

नैनीताल रोड में प्रशासन ने जेसीबी से ढहाए फुटपाथ के कब्जे

Tue, 24 Jul 2018 02:22 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल रोड में प्रशासन ने जेसीबी से ढहाए फुटपाथ के कब्जे
JCB
हल्द्वानी। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया। पहले दिन नैनीताल रोड पर नगर निगम के समीप से लेकर बीरशिबा स्कूल तक फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान टीम ने फुटपाथ पर रखी गई प्रचार सामग्री, फड़, खोखे और काउंटर कब्जे में ले लिए। दस कारोबारियों की दुकानों के छज्जे जेसीबी से ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन

पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने शहर के व्यापार मंडल पदाधिकारियों व फड़ खोखा कारोबारियों के साथ बैठक कर 23 जुलाई से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने निकली। टीम में पुलिस फोर्स को भी शामिल किया गया था। टीम ने सड़क किनारे और फुटपाथ पर हुए कब्जे को हटाया। लगभग दस स्थानों पर जेसीबी की मदद से फुटपाथ पर बनाई गई लोहे की सीढ़ियां व अन्य निर्माण कार्य भी तोड़े गए। कुछ स्थानों पर अधिकारियों की अतिक्रमणकारियों से बहस भी हुई। टीम में प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, कोतवाल केआर पांडे, कर निरीक्षक भरत त्रिपाठी, पूजा आदि शामिल थे।
विज्ञापन



तिकोनिया में अतिक्रमण हटाने पर लगा जाम
हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान तिकोनिया में एक रेस्टोरेंट से सामने रखे गए फास्ट फूड के काउंटर को उठाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। इस दौरान नैनीताल रोड पर लंबा जाम लग गया। आधे घंटे बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को आते देख खुद ही उठाने लगे सामान
हल्द्वानी। लाव लश्कर के साथ अतिक्रमण हटाने निकली टीम को सामने देख नैनीताल रोड के कई कारोबारी फुटपाथ पर रखे सामान को खुद ही समेटने लगे। नैनीताल रोड का फुटपाथ कारोबारियों की प्रचार सामग्री और सामान से पटा रहता है इससे राहगीर फुटपाथ के बजाय सड़क पर पैदल चलने को मजबूर रहते हैं।


कार्रवाई देखने उमड़ी भीड़
हल्द्वानी। अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होते ही नैनीताल रोड पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कई लोग पूरी प्रक्रिया को मोबाइल के कैमरे में कैद करते नजर आए। भीड़ के चलते कई बार कार्रवाई को बाधित होते देख कोतवाल केआर पांडे समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने कई बार भीड़ को मौके से हटाया।

नैनीताल और बरेली रोड अतिक्रमण हटाने के अभियान की प्राथमिकता में शामिल है। इसके बाद अन्य सड़कों और बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा। यह प्रक्रिया महीने भर से अधिक समय तक एक दो दिन के अंतराल में चलती रहेगी। अतिक्रमण हटाने के लिए चार दिन का समय दिया गया था। -पंकज कुमार उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी।


नियमों को ताख पर रखने का आरोप
हल्द्वानी। नगर निगम ने नैनीताल रोड पर अतिक्रमण तोड़ने का अभियान चलाया। इसमें डीएम कैंप के कार्यालय के पास विजय पाठक की एक दुकान को भी टीम ने तोड़ा है। विजय पाठक का आरोप है कि निगम की टीम ने नियमों को ताख पर अवैध रूप से उनकी दुकान को तोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed