{"_id":"5b52476c4f1c1bc57a8b58a2","slug":"91532118892-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय हो तेरी नंदा मैया तेरी जय हो के गाने में भक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय हो तेरी नंदा मैया तेरी जय हो के गाने में भक्ति
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हरेला मेला भीमताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। हरेला मेले के पांचवें दिन लोक गायकों ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, विधायक राम सिंह कैड़ा, पीसीसी सदस्य पुष्कर सिंह मेहरा और पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक लोक कला समिति पुष्पा तड़ागी की टीम ने ‘जय हो तेरी नंदा मैया तेरी जय हो’ और लोक गायक अमित गोस्वामी ने ‘मां बारही तू दैडी हैजा’ आदि भजन पेश किए। महिला जागृति संगठन की महिलाओं ने झोड़ा की सुंदर प्रस्तुति दी। हंसा, विनोद, इंडियन मॉडल स्कूल के बच्चों ने कुमाऊंनी नृत्य किया।
विधायक के भतीजे ने भी समां बांधा
विधायक राम सिंह कैड़ा के हल्द्वानी से आए भतीजे मयंक कैड़ा ने ‘रुमाली का गांठा’ का गीत गाकर वाहवाही लूटी। साथ ही लीलावती पंत इंटर कॉलेज के छात्रों ने योग के टिप्स दिए।
सेराघाट से आए हास्य कलाकार के हास्यों में झूमें लोग
सेराघाट से भीमताल पहुंचे हास्य कलाकार धरम सिंह ने लोगों को खूब गुदगुदाया। ‘आज कलक नान्तिनों और चेलियों को मोबाइल बटी प्यार है गो, शादी किए छह महीन ना हो ब्यारी घर बटी न्यार है गो’ को लोगों ने सराहा।
विज्ञापन
मंच के लिए 10 लाख दिलाने का करुंगी प्रयास : इंदिरा
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि वे रामलीला मंच के लिए राज्य सभा सांसद राज बब्बर से वार्ता कर 10 लाख रुपये दिलाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने विधायक राम सिंह कैड़ा से 1 लाख रुपये देने को कहा। पूर्व सांसद महेंद्र पाल और पीसीसी सदस्य पुष्कर मेहरा ने कहा कि इस मेले को आज नई ऊंचाइयों तक ले जाने में युवाओं का विशेष योगदान है।
ये रहे मौजूद
मेलाधिकारी एसडीएम अभिषेक रुहेला, ईओ बीएस रावत, ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, डॉ हरीश बिष्ट, संदीप पांडे, प्रेम कुल्याल, पवन शाह, रामपाल गंगोला, प्रकाश चंद्र, नीरज कुमार, दीपू चनौतिया, अनिल चनौतिया, डीके डालाकोटी, नितेश बिष्ट, राहुल जोशी, गुंजन रौतेला, हेमंत बगड्वाल, राहुल छिमवाल, मनोज शर्मा, पूरन बृजवासी, भूपेंद्र कन्नौजिया, सचिन बेलवाल आदि मौजूद रहे।
मिनी मैराथन में अंकित ने मारी बाजी
भीमताल (नैनीताल)। हरेला मेले के तहत शुक्रवार को शहर में मिनी मैराथन आयोजित की गई। सुबह 7 बजे मिनी मैराथन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री दिनेश सांगुड़ी ने किया। इसमें प्रथम स्थान अंकित भट्ट, द्वितीय इजहुल हुसैन, तृतीय स्थान वैभव वधन ने पाया। इस दौरान खेल अध्यक्ष सचिन बेलवाल, अमित पलड़िया, विमल कुमार, सागर बिष्ट, राकेश बिष्ट, दीपक कुल्याल, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।