{"_id":"5b12df7b4f1c1bf96e8b6025","slug":"91527963515-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा यूएसएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगा यूएसएफ
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल के छात्र संगठन (यूएसएफ) की यहां हुई बैठक में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर हर संभव संघर्ष करने पर सहमति बनी। द्वाराहाट महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर आंदोलन करने की रणनीति भी तय की गई। सदस्यता अभियान के तहत कई युवाओं ने यूएसएफ की सदस्यता भी ग्रहण की।
युवा उक्रांद नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि द्वाराहाट पीजी कालेज तमाम समस्याओं से जूझ रहा है। इन समस्याओं को लेकर अब यूएसएफ आगे आकर संघर्ष करेगा। बैठक में संगठन की सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का संकल्प जताया गया। कहा कि उक्रांद और यूएसएफ की नीतियों से युवाओं को रूबरू कराया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि नीरज मेहरा, गणेश बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, भुवनेश बिष्ट, कैलाश चंद्र, गिरीश चंद्र, पवन सिंह आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन की नगर और जिला कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा हुई। तय हुआ कि महाविद्यालय के चुनाव में संगठन भागीदारी करेगा। बैठक में अध्यक्ष लक्की चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश, गणेश आर्या, अरविंद नेगी, चंदन बजेठा, समीर अहमद, गौरव भट्ट, रोहित कैकसी, ललित आर्या आदि मौजूद थेे।