फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   155 फीट झंडे का लोकार्पण

155 फीट झंडे का लोकार्पण

Sun, 01 Apr 2018 02:37 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
155 फीट झंडे का लोकार्पण
लहराया गया 150 फीट ऊंचा तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में शनिवार को प्रदेश का सबसे ऊंचा (155 फीट) तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर 46.42 लाख से बने शहीद स्मारक का लोकार्पण तथा शहीदों की वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि शहीद स्मारक प्रदेश के पर्यटन स्थल में दर्ज होगा। इसके लिए उन्होंने नगर निगम और परिवर्तन एक संकल्प संस्था को बधाई दी। मेयर जोगेंद्र रौतेला और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) इंद्रजीत सिंह बोरा ने कहा कि आज का क्षण हमारे लिए गौरव की बात है। शहीदों के सम्मान और नमन करने के लिए शहीद स्मारक का निर्माण हुआ है। इससे पहले सांसद भगत सिंह कोश्यारी, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद, मेयर जोगेंद्र रौतेला ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अंत में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने झंडा फहराया। सैनिक बैंड ने देशभक्ति की धुन भी बजाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विजय बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, एडीएम हरबीर सिंह, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, पार्षद बीना जोशी, महेंद्र नागर, मोहन सिंह, विपिन जोशी, शोभा बिष्ट, मो. गुफरान, सतीश नैनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहीद स्मारक का लोकार्पण, शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान
155 फीट है झंडे की ऊंचाई, इसे लगाने में 25 लाख की लागत आई है
30 बाई 45 साइज का झंडा पैराशूट के कपड़े का बना है

नेता प्रतिपक्ष गईं तो कांग्रेसी भी चले गए
कार्यक्रम में इंदिरा हृदयेश 11:30 बजे पहुंचीं। सांसद भगत सिंह कोश्यारी के आने के बाद उन्होंने संयुक्त रूप से पार्क का लोकार्पण किया। इसके बाद शहीदों की स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश कार्यक्रम से चली गईं। उनके जाते ही वहां आए कांग्रेसी भी एक-एक कर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे इंदिरा जी के बगल में बैठने दो
सांसद भगत सिंह कोश्यारी कार्यक्रम स्थल में करीब 12 बजे पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहां बैठे कांग्रेसियों से कहा कि हमें इंदिरा जी के बगल में बैठने दो। इसके बाद वह नेता प्रतिपक्ष के बगल में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed