फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अल्मोड़ा में खुलेगा सीजीएसटी दफ्तर

अल्मोड़ा में खुलेगा सीजीएसटी दफ्तर

Fri, 16 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में खुलेगा सीजीएसटी दफ्तर
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) अल्मोड़ा में दफ्तर खोलने जा रहा है। इस दफ्तर की रेंज में अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर के करदाताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीजीएसटीकुमाऊं के अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर में 1350 से अधिक करदाता हैं। इनका दफ्तर हल्द्वानी में है। अब रिटर्न जमा करने में कोई भी गड़बड़ी होने पर करदाता को 100-150 किमी की दूरी तय कर हल्द्वानी आना पड़ता है। इससे मामूली से समस्या में भी समय और धन की बर्बादी होती है। अल्मोड़ा के जिला पंचायत भवन में दफ्तर खोले जाने की मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। सिर्फ ट्रेड नोटिस जारी होना बाकी है।
विज्ञापन


नैनीताल में दफ्तर के लिए भवन की हो रही खोज
हल्द्वानी। जिले के दूरस्थ इलाके के सीजीएसटी करदाताओं को सुविधा देने के मकसद से नैनीताल में दफ्तर खोलने की तैयारी है। भवन की तलाश की जा रही है, यदि वहां भवन नहीं मिल पाता है तो भीमताल में दफ्तर खोलने की योजना है। इससे ओखलकांडा, बेतालघाट, मुक्तेशवर के करदाताओं को लाभ मिलेगा। इसी तरह रामनगर में भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं, एक अप्रैल से अल्मोड़ा में सीजीएसटी दफ्तर खोला जाएगा। वहां जिला पंचायत के भवन में दफ्तर बनाया जाएगा।
-एचबी पांडे, सहायक आयुक्त, सीजीएसटी हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed