{"_id":"5a8f2b4c4f1c1bbb218b4948","slug":"91519332172-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडर्स जोन का चिन्हिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडर्स जोन का चिन्हिकरण
Updated Fri, 23 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। तहबाजारी में हुए लाखों के घोटाले के बाद नगर निगम ने सबक लिया है। नगर निगम अब हर वेंडर को एक पहचान संख्या देगा और इस संख्या के आधार पर तहबाजारी ऑनलाइन ही जमा हो सकेगी।
नगर निगम में तहबाजारी की आड़ में लाखों का खेल हुआ है। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी भी सतर्क हो गए है। तहबाजारी ऑनलाइन जमा करने के लिए एक ठोस नीति बनाई है। इसी नीति के तहत शहरी क्षेत्र में 26 वेंडर जोन चिन्हित किए गए हैं। हर जोन में वेंडरों की गिनती की जा रही है। साथ ही प्रत्येक वेंडरों का चिन्हीकरण भी किया जा रहा है। बाद में प्रत्येक वेंडर को आधार कार्ड की तर्ज पर एक पहचान संख्या आवंटित की जाएगी। इस संख्या के आधार पर वेंडर ऑनलाइन भी तहबाजारी जमा कर सकेगा। इसके लिए जल्द ही वेंडर्स समिति की एक बैठक होगी। बैठक के बाद संख्या आवंटन के लिए निविदा प्रक्रिया होगी। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि वेंडर जोन बन चुके हैं, वेंडरों की गिनती कर जल्द ही पहचान संख्या आवंटित होगी। इसी संख्या से वेंडर तहबाजारी शुल्क जमा कर सकेंगे।