{"_id":"59cfeeaf4f1c1bb7538b5137","slug":"91506799279-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से नहीं होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से नहीं होगी धान खरीद
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सामान्य रूप से पहली अक्तूबर से होने वाली धान खरीद फिलहाल शुरू नहीं हो पाएगी। सरकार की ओर से धान खरीद नीति जारी नहीं करने के कारण विभाग पहली अक्तूबर से धान खरीद नहीं करेगा। आशंका यह भी है कि अब किसानों के दबाव पड़ने पर आनन-फानन में खरीद नीति जारी कर दी जाए। ऐसा हुआ तो इससे फिर कच्चा आढ़तियों और चावल मिलों के फायदे की राह खुल सकती है।
पिछली सरकार में पहली अक्तूबर से पहले ही खरीद नीति जारी कर दी गई थी। अमर उजाला की ओर से चावल की आपूर्ति में बरती गई अनियमितताओं की पड़ताल में यह भी सामने आया था कि इन नीति में कई झोल थे और इसका फायदा चावल मिलों से लेकर अन्य संबंधित पखों ने जमकर उठाया। संभागीय खाद्य नियंत्रक वीएस धानिक ने बताया कि सरकार की ओर से अभी तक धान खरीद नीति जारी नहीं हुई है। हालांकि उनकी ओर से तैयारी पूरी है, सरकार के आदेश आते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
साफ है कि धान खरीद का इंतजार कर रहे किसानों को इस विलंब से नुकसान होगा। यह भी आशंका है कि किसान धान खरीद में मिल मालिकों पर दबाव बनाए। विवाद गहराया तो सरकार भी दबाव में आएगी। ऐसे में खरीद नीति को बिना बदलाव के भी जारी करने की आशंका रहेगी। इस समय अगर खरीद नीति में नए प्रावधान किए गए तो खरीद एजेंसियों को भी इसकी अलग से तैयारी करनी होगी।