{"_id":"59c96eca4f1c1b6d548b46ae","slug":"91506373322-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। धारी ब्लाक के पनियाली गांव के पास सोमवार देर शाम भीमताल से पदमपुरी की ओर जा रही ईको कार खाई में गिर गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को किसी तरह बाहर निकालकर पहले पदमपुरी के अस्पताल ले जाया गया जहां से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
धारी के तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि मारुति ईको कार संख्या यूके 04 एम-5814 सोमवार की शाम पांच बजे के करीब भीमताल से पदमपुरी की ओर जा रही थी तभी पनियाली के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उपजिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार नवाजिश खलिक, पटवारी मोहम्मद शकील और पूरन गुणवंत समेत कई राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खोजबीन के दौरान कानपुर निवासी विनय सब्बरवाल गंभीर रूप से घायल स्थिति में खाई में मिला। तहसीलदार नवाजिश खलिक ने बताया कि कार में विनय सब्बरवाल के अलावा नौकुचियाताल निवासी राजेंद्र निझावन पुत्र कुलभूषण और कानपुर निवासी महेश विश्नोई भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि राजेद्र निझावन और महेश विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई है। तहसीलदार ने बताया कि मृतकों के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है ताकि उनके परिजनों को हादसे की सूचना दी जा सके।
अंधेरे के चलते राहत और बचाव कार्य में बाधा
हादसे के कुछ देर बाद अंधेरा घिरने के कारण ग्रामीणों और राजस्व कर्मियों को खाई में उतरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों की मशक्कत के बाद घटनास्थल पर दो लोगों के शवों को खोजा जा सका लेकिन देर तक संसाधन उपलब्ध न होने के कारण शवों को खाई से बाहर निकालने में दिक्कतें आई। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ और दमकल की टीमेें शवों को खाई से निकालने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
नौकुचियाताल में फूलों का कारोबार करता था राजेंद्र
तहसीलदार नवाजिश खलिक के मुताबिक राजेंद्र निझावन बीस साल से नौकुचियाताल में फूलों का कारोबार करता था और उसकी वहां नर्सरी थी। सोमवार की शाम वह अपनी ईको कार में कानपुर से आए अपने दो दोस्तों विनय सब्बरवाल और महेश विश्नोई को पदमपुरी क्षेत्र में नर्सरी दिखाने के लिए ले जा रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया।